शेयर बाजार में होगी ‘बुल’ की वापसी या मार्केट में जारी रहेगी गिरावट, 5 फैक्टर्स पर रहेगी निगाह
Stock Market Outlook: बीएसई सेंसेक्स 1.40 प्रतिशत या फिर 1097 अंक की गिरावट के बाद 78918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी50 शुक्रवार को 315 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर पहुंच गया था।

Stock Market Outlook: शुक्रवार को एक बार फिर से शेयर बाजारों भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी कल सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को क्रैश कर गए। बीएसई सेंसेक्स 1.40 प्रतिशत या फिर 1097 अंक की गिरावट के बाद 78918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी50 शुक्रवार को 315 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर पहुंच गया था। अगले हफ्ते शेयर बाजार का रुख कैसा रहेगा? 5 फैक्टर्स जो स्टॉक मार्केट की चाल पर असर डालेंगे।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
Enrich Money के सीईओ का कहना है कि अगले सप्ताह भी शेयर बाजार में अनिश्चितता का दौर रहेगा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर घरेलू स्टॉक मार्केट पर रहेगा। निवेशकों की निगाह युद्ध से जुड़े नए अपडेट्स, कच्चे तेल की कीमतों पर बनी रहेगी। इसके अलावा FII और करेंसी में मूवमेंट्स पर भी शेयर बाजार की निगाह रहेगी।
1-यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध
आज शुक्रवार को ईरान की तरफ से बयान आया है कि वो अपने पड़ोसी देशों पर कोई भी मिसाइन नहीं दागेंगे। खासकर तब तक जब तक उनकी तरफ से कोई हमला नहीं होता है। दुबई से संचालित होने वाली सभी फ्लाइट्स इस युद्ध की वजह से सस्पेंड कर दी गई हैं। वहीं, ट्रंप का रुख लगातार अमेरिका के प्रति आक्रमक बना हुआ है। उन्होंने ह्वाइट हाउस में कहा कि अमेरिका, ईरान के युद्ध में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
2- क्रूड ऑयल की कीमत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव के बीच क्रूड ऑयल पर सबका फोकस रहेगा। कच्चा तेल सबसे अधिक शेयर बाजार को प्रभावित करता है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। नॉर्थ सी क्रूड ऑयल की कीमत में 8.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, एक सप्ताह में यह 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
3- सोने और चांदी का भाव
अमेरिकी जॉब डेटा के सामने आने के बाद सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिलेगा। हालांकि, शुक्रवार इन धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।
4- FIIs और DIIs
एफआईआई की तरफ से लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एफआईआई की तरफ से 6030 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी। वहीं, डीआईआई की तरफ से इस दौरान 6972 करोड़ रुपये की खरीद की गई थी।
5- महंगाई के आंकड़े
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। मार्केट सेंटीमेंट को यह आंकड़े भी प्रभावित करते हुए दिखेंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन