Cupid Ltd will give third time bonus share record date in next few days कंडोम बेचने वाली कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में, Business Hindi News - Hindustan
More

कंडोम बेचने वाली कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में

Bonus Share: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड की तरफ से निवेशकों को तीसरी बार बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर इस बार बांटा जाएगा। Cupid Ltd ने इस बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया था वह अगले कुछ दिन में है।

Sat, 7 March 2026 07:27 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंडोम बेचने वाली कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में

Bonus Share: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड की तरफ से निवेशकों को तीसरी बार बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर इस बार बांटा जाएगा। Cupid Ltd ने इस बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया था वह अगले कुछ दिन में है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 9 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जोकि परसों यानी सोमवार को ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, कीमत 200 रुपये से कम

दो बार कंपनी ने दिया है बोनस शेयर

इससे पहले कंपनी ने दो बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया है। पहली बार 2018 में कंपनी ने 5 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।

2024 में ही Cupid Ltd के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 3300 अंक सेंसेक्स गिरा, ₹19 लाख करोड़ डूबे, आगे और खराब होगी स्थिति!

शेयर बाजार में कंपनी ने दिया है मोटा रिटर्न

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Cupid Ltd के शेयर बीएसई में 0.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 402 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 129 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

1 साल में किया पैसा डबल

एक साल में Cupid Ltd के शेयरों की कीमतों में 497 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 527.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10811.07 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन में कर्मचारियों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 5% ब्याज पर ₹75 लाख?

तीन साल में Cupid Ltd के शेयरों का भाव 2975 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3696 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,