after LPG Petrol diesel price could increase check what govt sources says LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें

सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की कीमत बढ़ा दी थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया था। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होगा?

Sun, 8 March 2026 07:59 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार की देर रात को एलपीजी की कीमतों में सरकार की तरफ से इजाफा किया गया था। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की कीमत बढ़ा दी थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया था। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होगा? इस पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा अन्य स्रोतों से कच्चे तेल के आयात को 10 प्रतिशत तक बढ़ा लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंडोम बेचने वाली कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री

क्यों खड़ी हुई समस्या?

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की सेना IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को बंद करने का ऐलान किया था। इस रास्ते दुनिया दुनिया के आयात होने वाले तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 321 और डीजल 335 रुपये पर पहुंचा

भारत की सप्लाई हुई प्रभावित

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों ने भारत के सप्लाई किए जाने वाले क्रूड ऑयल को आधा कर दिया है। वहीं, एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। 2025 में भारत ने कुल 25 मिलियन टन की एलएनजी इंपोर्ट की थी। जिसमें 14 मिलियन टन एलएनजी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आया था। बता दें, भारत, चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसें की लिस्ट में शामिल है। जो दुनिया में सबसे अधिक एलएनजी इंपोर्ट करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7.5 गुना पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ये कर्मचारी, 89 लाख लोग होंगे प्रभावित

एलपीजी की है चिंता

सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एनर्जी स्टॉक में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हालांकि, एलपीजी की स्थिति को लेकर सरकार में चिंता है। कतर ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि जैसे ही यह रास्ता पूरी तरह से खुलता है वैसे ही वह अपनी सप्लाई शुरू कर देगा।

बीते दिनों ईरान की तरफ से कहा गया था कि वह अपने पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं करेंगे। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से कार्गो आने शुरू हो गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,