this bank will give 8 25 percent interest on FD check details here FD पर जानें कहां मिल रहा है 8.25% तक ब्याज, SBI और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया काफी पीछे, Business Hindi News - Hindustan
More

FD पर जानें कहां मिल रहा है 8.25% तक ब्याज, SBI और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया काफी पीछे

Best FD Rates:अनिश्चितता भरे इस माहौल में एफडी एक बेहतर इन्वेस्टमेंट विकल्प हो सकता है। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1 साल से 5 साल तक के एफडी पर 8 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दिया जा रहा है। 

Sat, 21 March 2026 04:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
FD पर जानें कहां मिल रहा है 8.25% तक ब्याज, SBI और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया काफी पीछे

Best FD Rates: शेयर बाजार में इस समय भारी उठा-पटक जारी है। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस अनिश्चितता के दौर में फिक्सड डिपॉजिट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि एफडी में कहां सबसे शानदार रिटर्न मिल रहा है।

8.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है यह बैंक

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 से 5 साल तक की एफडी पर 8.25 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। उत्कर्ष 1 से 5 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट करने पर अपने ग्राहकों को 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:450 रुपये में अब मिलेगा मोटापा दूर और डायबिटीज कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन

प्राइवेट सेक्टर के बैंक दे रहे हैं कितना ब्याज?

एसबीएल बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल से 5 साल तक के एफडी पर 7.85 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से एक साल से 5 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20253 रुपये सस्ता हुआ सोना, मार्च में चांदी का रेट ₹57484 हुआ कम

सरकारी बैंक कितना दे रहे हैं ब्याज?

पंजाब नेशनल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। केनारा बैंक की तरफ से एक साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 रुपये प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA, मोदी सरकार कब करेगी ऐलान?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एफडी ग्राहकों को 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 प्रतिशत ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,