60% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA, मोदी सरकार कब करेगी ऐलान? क्या मार्च की सैलरी में ही आएगा एरियर का पैसा
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द डीए का तोहफा मिल सकता है। मोदी सरकार की तरफ से 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में केंद्र कर्मचारियों को DA बढ़कर 60% हो जाएगा।

DA Hike Update: डीए का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। पुराने ट्रेंड्स को अगर देखें तो मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार की तरफ से DA का ऐलान हो सकता है। सरकारी कर्मचारी इस ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अगर अगले हफ्ते में इसका ऐलान हो भी जाता है तब की स्थिति में भी पैसा मार्च की सैलरी में नहीं मिलेगा।
60% हो जाएगा DA?
मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे का 58 प्रतिशत DA मिलता है। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 18000 रुपये है। तो मौजूदा डीए 10,440 रुपये होगा। इस बार 2 प्रतिशत डीए सरकारी कर्मचारियों को बढ़ सकता है। महंगाई के आंकड़े और AICPI इंडेक्स का कैलकुलेशन के आधार पर अगर देखें तो 2 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की उम्मीद कर्मचारी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला DA बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
कब होगा DA का ऐलान
अगर हम पिछले कुछ साल का ट्रेंड देखें तो होली के समय पर डीए का ऐलान होता आया है। 2025 में 28 मार्च को ऐलान हुआ था। 2024 में 7 मार्च को डीए का ऐलान केंद्र सरकार ने किया था। 2023 में 24 और 2022 में 30 मार्च को DA का ऐलान हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिन में सरकार की तरफ से DA का ऐलान हो सकता है।
क्या मार्च की सैलरी में जुड़ कर आएगा DA का पैसा?
अगर अगले कुछ दिन में भी सरकार की तरफ से डीए का ऐलान होता है तब की स्थिति में भी मार्च की सैलरी और पेंशन में यह जुड़कर नहीं आएगा। पहले कैबिनेट से DA का अप्रूवल मिलेगा। उसके बाद नोटिस जारी होगा। विभाग उस आधार पर अपना कैलकुलेशन करेंगे। फिर बैंक सैलरी और पेंशन को अपडेट करेंगे। इसके बाद यह प्रोसेस होगा। यानी इस प्रक्रिया के पूरा होने में कुछ समय लगेगा।
उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी और पेंशनर्स को अप्रैल की सैलरी में DA और एरियर का पैसा मिलेगा।
8वां पे कमिशन लागू (8th pay commission)
31 दिसंबर 2025 को 7वां वित्त आयोग समाप्त हो गया था। 1 जनवरी से 8वां वेतन आयोग लागू हो चुका है। हालांकि, नए पे कमिशन की रिपोर्ट आने में अभी 14 से 18 महीने का समय लगेगा।




साइन इन