450 रुपये में अब मिलेगा मोटापा दूर और डायबिटीज कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन, इस कंपनी ने किया लॉन्च
मोटापा और डायबिटीज टाइप - 2 के इलाज के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। Alkem Laboratories ने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च किया है। जिसकी सप्ताहिक डोज की कीमत 450 रुपये है।

इस समय मोटापा और डायबिटीज एक सामान्य बीमारी जैसी हो गई है। लेकिन इस बीमारी का इलाज काफी महंगा होता है। आने वाले दिनों में इसका भी सस्ता ईलाज हो पाएगा। Alkem Laboratories ने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती साप्ताहिक कीमत महज 450 रुपये है। इसी के साथ ही Alkem Laboratories ने डायबिटीज और वजह घटाने वाली तेजी से बढ़ रहे मार्केट में कदम रख दिया है।
किस ब्रांड के नाम से मिलेगी दवा?
‘Semasize, ‘Obesema’ और ‘Hepaglide’ ब्रांड के नाम से इन दावाओं की बिक्री होगी। कंपनी की तरफ से एक प्री-फिल्ड डिस्पोजेबल इंडेक्शन पेन पेश किया गया है। एक महीने की दवा के लिए इसकी कीमत 1800 रुपये होगी। यानी प्रत्येक सप्ताह के लिए 450 रुपये खर्च करने होंगे। जोकि मौजूदा दावाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम है। बता दें, सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन का प्रयोग डॉक्टर की ही सलाह पर करना चाहिए।
हर बार नहीं खरीदना होगा किट
Alkem Laboratories ने दी जानकारी में कहा है कि ज्यादा रखरखाव वाली खुराकों के लिए दोबारा से प्रयोग करने वाले इंडेक्शन पेन दिया जाएगा। इससे मरीजों को हर बार नया डिवाइस खरीदने की जगह पर सिर्फ दवा का कॉर्टिज ही चेंज करना होगा। इससे मरीजों का खर्च कम होगा। बता दें, कंपनी ने फेज 3 का क्लिनिकल ट्रायल समीक्षा पूरी कर ली है। जिसके बाद ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया ने सेमाग्लूटाइड बनाने और बेचने की मंजूरी भारत में दे दी है।
कंपनी के सीईओ ने क्या कुछ कहा?
इंजेक्शन के लॉन्च होने पर कंपनी के सीईओ विकास गुप्ता ने कहा कि इससे अपने दवा की उपलब्धता उचित दाम पर करने का प्रयास करेंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीज इसका फायदा उठा सकें।
शेयर बाजार में लिस्ट है कंपनी
शुक्रवार को Alkem Laboratories के शेयर बीएसई में 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 5257.75 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में एक साल में 7.24 प्रतिशत की तेजी आई है।
इन कंपनियों की भी हुई एंट्री
सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और ग्लेनमार्क जैसी देश की प्रमुख दवा कंपनियों ने शनिवार को डायबिटीज और वजन कम करने में उपयोग होने वाले 'सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन' के जेनेरिक रूप को बाजार में उतारने की घोषणा की। यह कदम 'ओजेम्पिक' और 'वेगोवी' जैसी दवाओं के मूल घटक के भारत में पेटेंट समाप्त होने के बाद उठाया गया है।
सन फार्मा ने अपने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को 'नोवेलट्रीट' और 'सेमाट्रिनिटी' नाम से सभी मात्रा में पेश किया है। कंपनी के अनुसार, 'नोवेलट्रीट' की साप्ताहिक लागत लगभग 900 रुपये से 2,000 रुपये और 'सेमाट्रिनिटी' की 750 रुपये से 1,300 रुपये के बीच है।




साइन इन