20253 रुपये सस्ता हुआ सोना, मार्च में चांदी का रेट ₹57484 हुआ कम, एक्सपर्ट बोले और गिरेगा भाव
Gold Price Today: 2 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल शाम को यह 147218 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 20,253 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price Today: मार्च के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के महीने में सोने की कीमतों में 20 हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 2 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल शाम को यह 147218 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 20,253 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में सोने का भाव अभी और कम होगा। बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में सोने का रेट 155714 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी का रेट 57484 रुपये हुआ कम
2 मार्च 2026 को चांदी बुलियंस मार्केट में 289848 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी। शुक्रवार 20 मार्च को यह 57484 रुपये की गिरावट के बाद 232364 रुपये के स्तर पर आ गई। बता दें, इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
127000 रुपये तक आएगा सोने का भाव
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने की कीमतों में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। भारत में आने वाले दिनों में गोल्ड का रेट गिरकर 127000 रुपये के स्तर तक आ सकता है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह 4250 डॉलर प्रति आउंस तक आ सकता है।
युद्ध की वजह से लगातार गिर रहा है सोने का भाव
ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के युद्ध की वजह से कच्चे तेल कीमतें सातवें आसमान पर हैं। फरवरी में 70 डॉलर प्रति बैरल तक बिकने वाला क्रूड ऑयल इस समय 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।
डॉलर की स्थिति पहले और बेहतर हुई है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से बढ़ती महंगाई को देखते हुए दुनिया भर के बैंकों मे ब्याज दरों में कटौती की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इन्हीं कारणों ने गोल्ड के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।
घरेलू बाजार भी पड़ा ठंडा
खरमास के महीना होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग अभी सोना और चांदी खरीदने से बच रहे हैं। हालांकि, अगले महीने से शुरू हो रहे शादियों के सीजन से डिमांड में बढ़ोतरी ही होगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें।)




साइन इन