this 9 companies IPO going to hit primary market check price band and other details here 9 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने के लिए रहिए तैयार, चेक करें GMP, Business Hindi News - Hindustan
More

9 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने के लिए रहिए तैयार, चेक करें GMP

IPO News: इस हफ्ते आईपीओ की बहार लौट आई है। कई कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें मेनबोर्ड सेगमेंट के 4 आईपीओ और एसएमई सेगमेंट के 5 आईपीओ खुलेंगे। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ...

Sun, 22 Feb 2026 08:54 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
9 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने के लिए रहिए तैयार, चेक करें GMP

IPO News: इस हफ्ते आईपीओ की बहार लौट आई है। कई कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें मेनबोर्ड सेगमेंट के 4 आईपीओ और एसएमई सेगमेंट के 5 आईपीओ खुलेंगे। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ...

1- Shree Ram Twistex IPO

कंपनी का आईपीओ 23 फरवरी से 26 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 104 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी 114 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14976 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 110.24 करोड़ रुपये का है।

आईपीओ ग्रे मार्केट में 5 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Elitecon International ने इस अधिग्रहण से पीछे खींचा हाथ, फोकस में रहेंगे शेयर

2- Clean Max Enviro Energy Solutions IPO

यह आईपीओ भी 23 फरवरी को खुल रहा है। निवेशक 26 फरवरी तक आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का साइज 3100 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 1.80 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1000 रुपये से 1053 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। बता दें, कंपनी ने 14 शेयरों का एक लॉट बनाया है।

कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 4 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- PNGS Reva Diamond Jewellery IPO

इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 380 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 24 फरवरी से 26 फरवरी तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 367 रुपये से 386 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 32 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 12352 रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ आज ऐलान

4- ओमनिटेक इंजीनियरिंग आईपीओ (Omnitech Engineering IPO)

यह आईपीओ 25 फरवरी से 27 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 216 रुपये से 227 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 66 शेयरों का है। जिसकी वजह से कम से कम 14982 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ साइज 583 करोड़ रुपये का है।

5- Kiaasa Retail IPO

इस आईपीओ का साइज 69.72 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशकों के पास 25 फरवरी तक दांव लगाने का मौका रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 121 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

6- Mobilise App Lab IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 20.10 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 0.25 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 75 रुपये से 80 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ 23 फरवरी से 25 फरवरी तक खुला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?

7- Accord Transformer & Switchgear IPO

यह आईपीओ 23 फरवरी को खुल जाएगा। आईपीओ 25 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने 43 रुपये से 46 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 3000 शेयरों का एक लॉट बनाया है।

8- Yaap Digital IPO

यह आईपीओ 25 फरवरी को खुलेगा। निवेशकों के पास 27 फरवरी तक दांव लगाने का मौका होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 138 रुपये से 145 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

9- Striders Impex IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 36.29 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ 26 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 71 रुपये से 72 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,