LKP Finance Ltd will give 4 bonus share on every share record date announced stock in focus on monday 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ आज ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ आज ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: पिछले एक साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। LKP Finance Ltd ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

Sat, 21 Feb 2026 05:15 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ आज ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: पिछले एक साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। LKP Finance Ltd ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?

किस दिन है बोनस शेयर

एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

1 साल में पैसा हुआ दोगुना

शुक्रवार को LKP Finance Ltd के शेयर 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 962.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों का भाव 221 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1179.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 234.80 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1478 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹175000 तक सोना, ₹350000 की चांदी? US सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिखेगा असर

दो साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 319 प्रतिशत और तीन साल में 1138 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2068 प्रतिशत बढ़ा है।

LKP Finance Ltd ने आखिरी बार निवेशकों को 2023 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO को मिला 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने डराया, लिस्टिंग पर टिकी निगाह

कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 11 अक्टूबर 2025 में 50.08 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 49.92 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले जून 2025 में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 61.21 प्रतिशत थी। पब्लिक के पास 38.79 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,