Elitecon International Ltd reverse aquasition of sunbridge agro Elitecon International ने इस अधिग्रहण से पीछे खींचा हाथ, सोमवार को फोकस में रहेगा मल्टीबैगर स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

Elitecon International ने इस अधिग्रहण से पीछे खींचा हाथ, सोमवार को फोकस में रहेगा मल्टीबैगर स्टॉक

मल्टीबैगर स्टॉक Elitecon International Ltd के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी, सनब्रिज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण नहीं करेगी। कंपनी पैसों की कमी की वजह से यह फैसला कर रही है।

Sat, 21 Feb 2026 06:00 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
Elitecon International ने इस अधिग्रहण से पीछे खींचा हाथ, सोमवार को फोकस में रहेगा मल्टीबैगर स्टॉक

मल्टीबैगर स्टॉक Elitecon International Ltd के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी, सनब्रिज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण नहीं करेगी। कंपनी पैसों की कमी की वजह से यह फैसला कर रही है। बता दें Elitecon International Ltd की बोर्ड मीटिंग में इस पर फैसला किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ आज ऐलान

27 फरवरी को बोर्ड मीटिंग

कंपनी की बोर्ड मीटिंग 27 फरवरी 2026 को होगी। कंपनी ने बताया है कि इस अधिग्रहण के लिए जो फंड्स की जरूरत थी उसे जुटाने में वो असफल रहे हैं। Elitecon International Ltd को उम्मीद थी की अधिग्रहण के लिए कुछ पैसा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए आ जाएगा। लेकिन क्यूआईपी को कंपनी सफलता पूर्वक पूरा नहीं कर पाई थी।

Elitecon International Ltd ने सनब्रिज एग्रो में 9877138 शेयरों का अधिग्रहण किया था। तब कंपनी ने 51.65 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदा था। प्रति शेयर कंपनी ने 130 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान करने की बात कही थी। कंपनी को कुल 128.40 करोड़ रुपये का पेमेंट करना था। बता दें, कंपनी ने शेयर पर्चेज़ एग्रीमेंट के तहत तय टाइमलाइन पर पेमेंट नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹175000 तक सोना, ₹350000 की चांदी? US सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिखेगा असर

शुक्रवार को शेयरों में लगा लोअर सर्किट

Elitecon International Ltd के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद शुक्रवार को 69.69 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 80 प्रतिशत गिरा है। बता दें, Elitecon International Ltd के शेयरों का भाव 1 साल में 245 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 422.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 20.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11139 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?

पिछले साल हुआ था कंपनी के शेयरों का बंटवारा

Elitecon International Ltd के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी ने एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया गया था। जिसक बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। पिछले साल कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,