Hindustan Zinc will give one bonus share stock split in 5 parts have you own this 1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?, Business Hindi News - Hindustan
More

1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc) के शेयर उन कंपनियों में से एक हैं। जिन्होंने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 589.60 रुपये के लेवल पर था।

Sat, 21 Feb 2026 04:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1:1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट चुका है स्टॉक, आपके पोर्टफोलियो में है स्टॉक?

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc) के शेयर उन कंपनियों में से एक हैं। जिन्होंने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 589.60 रुपये के लेवल पर था। इस कंपनी ने बोनस शेयर निवेशकों को दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO को मिला 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने डराया, लिस्टिंग पर टिकी निगाह

1 साल में 39% चढ़ा भाव

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने तीन महीने में 24 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में हिंदुस्तान जिंक के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का 52 वीक हाई 732.60 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 378.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.49 लाख करोड़ रुपये का है।

10 साल में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 259 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर, जीरो हो जाएगा टैरिफ?

31 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2007 में कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, आखिरी बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था। अबतक कंपनी ने 31 बार डिविडेंड दिया है। बता दें, 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 2011 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। इसी साल कंपनी ने शेयर को बंटवारा हुआ था। कंपनी के शेयरों को तब 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो हिस्सों में बंटने जा रहा है यह 38 साल पुरानी कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही तक 61.84 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 38.16 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,