Tata Sons Board Meeting N Chandrasekaran reappointment not took place but why Tata Sons के चेयरमैन की नियुक्ती पर आज नहीं हो पाया फैसला, बोर्ड मीटिंग में मतभेद की खबरें!, Business Hindi News - Hindustan
More

Tata Sons के चेयरमैन की नियुक्ती पर आज नहीं हो पाया फैसला, बोर्ड मीटिंग में मतभेद की खबरें!

रिपोर्ट के अनुसार आज यह फैसला नहीं हो पाया है। टाटा संस के बोर्ड की मीटिंग के दौरान कई तरह के मतभेद की खबर सामने आई। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन ने उनके तीसरे कार्यकाल पर कोई भी फैसला ना लेने की मांग की।

Tue, 24 Feb 2026 04:29 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Tata Sons के चेयरमैन की नियुक्ती पर आज नहीं हो पाया फैसला, बोर्ड मीटिंग में मतभेद की खबरें!

आज 24 फरवरी दिन मंगलवार को टाटा संस (Tata Sons Board Meeting) की बोर्ड मीटिंग थी। इस मीटिंग पर सभी की निगाह थी। इस बैठक में टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को तीसरा कार्यकाल दिए जाने पर फैसला होना था। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आज यह फैसला नहीं हो पाया है। टाटा संस के बोर्ड की मीटिंग के दौरान कई तरह के मतभेद की खबर सामने आई। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन ने उनके तीसरे कार्यकाल पर कोई भी फैसला ना लेने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी को मिला 1002 करोड़ रुपये का काम, सुस्त शेयरों ने बदली चाल

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा ग्रुप के नए बिजनेस में हो रहे घाटे का मुद्दा मीटिंग में उठाया। जिसके बाद इस मामले में काफी गंभीर चर्चा हुई। मीटिंग में कई सदस्यों ने एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाए जाने का समर्थन किया। वहीं, नुकसान की वजह उन्होंने ग्रीन फील्ड इन्वेस्टमेंट और उनके मैच्योरिटी में समय लगना बताया है। बता दें, टाटा संस के बोर्ड में नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन को टाटा ट्रस्ट के नॉमिनी के तौर पर जगह मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया के निवेश वाली इन 4 आईटी कंपनियों का बुरा हाल, 20% तक गिरा भाव

नोएल टाटा ने रखी 4 बड़ी शर्त

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के नए चेयरमैन की नियुक्ति के पहले 4 शर्तें रखी हैं। पहली शर्त टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग ना हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियमों के अनुसार अपर लेयर NBFC की लिस्टिंग अनिवार्य हो गई है। दूसरी शर्त है कि चेयरमैन को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि कंपनी पर कोई कर्ज ना हो। तीसरी शर्त ज्यादा रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट में सोच-समझकर पैसा लगाया जाए। जिससे अकाउंट खाली होने का डर ना बना रहे। चौथी शर्त एयर इंडिया और बिग बास्केट जैसे अधिग्रहण के बाद हुए नुकसान को कंट्रोल किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में बिकवाली के बीच 5% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम

2017 से चेयरमैन हैं एन चंद्रशेखरन

एन चंद्रशेखरन टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के पद पर 2017 से हैं। उन्हें सायरस मिस्त्री की जगह चेयरमैन बनाया गया था। बता दें, आज की मीटिंग में सभी बोर्ड के सदस्य उपलब्ध रहे हैं। जिसमें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और वाइस चेयरमैन श्रीनिवासन भी शामिल हैं।

स्पेशल परमिशन की होगी जरूरत

एन चंद्रशेखरन की नियुक्त के लिए स्पेशनल परमिशन की जरूरत होगी। टाटा संस की रिटायरमेंट पॉलिसी में नॉन एक्जीक्यूटिव रोल के लिए 65 साल के बाद स्पेशल छूट दी जा सकती है। एन चंद्रशेखरन इसी साल जून के महीने में 63 साल के हो जाएंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,