कंपनी को मिला 1002 करोड़ रुपये का काम, सुस्त शेयरों ने बदली चाल, आज डिमांड में रहा शेयर
केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (KEC International) के शेयरों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई है। मार्केट में बिकवाली के बीच केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। इस बढ़त के पीछे की वजह कंपनी को मिला 1002 करोड़ रुपये का काम है।

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (KEC International) के शेयरों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई है। मार्केट में बिकवाली के बीच केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। इस बढ़त के पीछे की वजह कंपनी को मिला 1002 करोड़ रुपये का काम है। यह काम कंपनी को अलग-अलग बिजनेस से मिला है।
1- कंपनी को 220/132 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइंस, सबस्टेशंस और EHV केबलिंग का काम भारत में मिला है।
2- 400 किलोवाट के ट्रांसमिशनल लाइंस का अतिरिक्त ऑर्डर इंटरनेशनल मार्केट में मिला है।
3- अमेरिका में कंपनी को टॉवर, हार्डवेयर और पोल्स का काम मिला है।
केईसी इंटरनेशनल के सीईओ का क्या कहना?
कंपनी के सीईओ और एमडी विमल केजरीवाल कहते हैं, “इस नए वर्क ऑर्डर के बाद कंपनी के पास अबतक 21300 करोड़ रुपये का काम हो गया है।” कंपनी ने तीसरे क्वार्टर के कॉन्फ्रेस काल में बताया था कि 5 डाटा सेंटर प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। कंपनी के सीईओ केजरीवाल का मानना है कि आने वाले साल में डाटा सेंटर से रेवन्यू 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
आज शेयरों में उछाल
BSE केईसी इंटरनेशनल का शेयर 580.30 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 592.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। मार्केट के बंद होने के समय पर केईसी इंटरनेशनल का शेयर 591 रुपये के लेवल पर था।
बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 21 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, केईसी इंटरनेशनल का 52 वीक हाई 947.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 574.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 15732.42 करोड़ रुपये का है।
10 साल में यह स्टॉक 473 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 256 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
हर साल डिविडेंड दे रही है कंपनी
2025 में केईसी इंटरनेशनल ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2022 में 4 रुपये और 2023 में एक शेयर पर तीन रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन