Brahmaputra Infrastructure Share Price jumped 5 percent after this news बाजार में बिकवाली के बीच 5% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, 1 साल में किया पैसा दोगुना, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में बिकवाली के बीच 5% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, 1 साल में किया पैसा दोगुना

Brahmaputra Infrastructure Share Price: आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के विपरीत ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस अपर सर्किट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 167 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।

Tue, 24 Feb 2026 01:23 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में बिकवाली के बीच 5% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, 1 साल में किया पैसा दोगुना

Brahmaputra Infrastructure Share Price: आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के विपरीत ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस अपर सर्किट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 167 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह नया वर्क ऑर्डर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IDFC First Bank के शेयरों में तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा यह सिलसिला?

कंपनी को मिला 397 करोड़ रुपये का काम

Brahmaputra Infrastructure ने दी जानकारी में बताया है कि MSIL के ज्वाइंट वेंचर में उन्हें 397 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे से मिला है। कंपनी को यह काम एनएच-458 पर काम करना है। यह काम कंपनी को राजस्थान में मिला है। बता दें, प्रोजेक्ट को 30 महीने में पूरा करना है।

1 साल में पैसा किया दोगुना

Brahmaputra Infrastructure के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का भाव 59 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, एक साल में Brahmaputra Infrastructure के शेयरों का भाव 285 प्रतिशत बढ़ा है। इस वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हुआ है। कंपनी का 52 वीक 170.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 36.23 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 484.61 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSE से मिली कंपनी को ब्रोकिंग की मंजूरी, शेयरों को खरीदने की होड़, 12% उछला भाव

दो साल में Brahmaputra Infrastructure के शेयरों की कीमतों में 101 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 485 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में यह स्टॉक 950 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 62 प्रतिशत की तेजी आई है।

Brahmaputra Infrastructure में पब्लिक की हिस्सेदारी कितनी?

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.05 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 25.95 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,