Vijay Kedia invested it stock falls today 20 percent today विजय केडिया के निवेश वाली इन 4 आईटी कंपनियों का बुरा हाल, 20% तक गिरा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

विजय केडिया के निवेश वाली इन 4 आईटी कंपनियों का बुरा हाल, 20% तक गिरा भाव

एआई की वजह से स्टॉक मार्केट में आईटी कंपनियों की इस समय हालत खराब है। दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट से विजय केडिया (Vijay Kedia) का पोर्टफोलियो भी अछूता नहीं रहा है।

Tue, 24 Feb 2026 03:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय केडिया के निवेश वाली इन 4 आईटी कंपनियों का बुरा हाल, 20% तक गिरा भाव

एआई की वजह से स्टॉक मार्केट में आईटी कंपनियों की इस समय हालत खराब है। दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट से विजय केडिया (Vijay Kedia) का पोर्टफोलियो भी अछूता नहीं रहा है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया के निवेश वाली 4 कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आज दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में बिकवाली के बीच 5% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम

क्या है गिरावट की वजह

एआई स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने नया सिक्योरिटी टूल डिस्कवर किया है। इस नए फीचर्स का नाम क्लाउड कोड सिक्योरिटी है। यह बग्स को फिक्स करने में सक्षम होगा। इसी वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

विजय केडिया के पोर्टिफोलियो का बुरा हाल

सबसे अधिक धक्का TAC Infosec के शेयरों को लगा है। कंपनी में केडिया की कुल हिस्सेदारी 9.58 प्रतिशत है। उनके पास 20 लाख शेयर है। इस आईटी स्टॉक में आज 20 प्रतिसत का लोअर सर्किट लगा है। इस गिरावट के बाद TAC Infosec के शेयरों का भाव 415.70 रुपये के लेवल पर आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन? एन चंद्रशेखरन या किसी नए को मिलेगा मौका

इन कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट

TechD Cybersecurity के शेयरों में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस कंपनी में केडिया की कुल हिस्सेदारी 5.26 प्रतिशत है। उनके पास कंपनी के 3.93 लाख शेयर हैं। Sattrix Information Security के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी में केडिया की कुल हिस्सेदारी 8.06 प्रतिशत है। उनके पास इस कंपनी के 9.14 लाख शेयर हैं।

Exato Technologies के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत गिरा है। इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 3.48 प्रतिशत है। उनके पास कंपनी के 3.50 लाख शेयर हैं। बता दें, इस समय आईटी कंपनियों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,