Tata Motors Ltd gets more than 5000 bus order from different states stock in focus टाटा मोटर्स को मिला 5000 से अधिक बसों का ऑर्डर, कंपनी की हुई चांदी, फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा मोटर्स को मिला 5000 से अधिक बसों का ऑर्डर, कंपनी की हुई चांदी, फोकस में रहेंगे शेयर

Tata Motors Ltd Share Price: देश की सबसे बड़ी कॉमर्शियल ह्वीकल्स का उत्पादन करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स को 5000 से अधिक बस और बस चेसिस का काम मिला है। कंपनी को यह काम देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिला है।

Fri, 13 March 2026 02:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा मोटर्स को मिला 5000 से अधिक बसों का ऑर्डर, कंपनी की हुई चांदी, फोकस में रहेंगे शेयर

Tata Motors Ltd Share Price: देश की सबसे बड़ी कॉमर्शियल ह्वीकल्स का उत्पादन करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स को 5000 से अधिक बस और बस चेसिस का काम मिला है। कंपनी को यह काम देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिला है। टाटा मोटर्स ने इसकी जानकारी शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज में दी है। बता दें, टाटा मोटर्स को यह ऑर्डर ई-बिडिंग के जरिए मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनी

कहां-कहां से मिला टाटा मोटर्स को यह ऑर्डर

टाटा मोटर्स को यह भारी भरकम ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, नॉर्थ वेस्टर्न कर्नाटक ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, तेंलगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, केरला स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, हरियाणा रोडवेज़ और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट से मिला है।

कौन-कौन से मॉडल की है डिमांड?

टाटा मैगना, टाटा सिटीराइड, टाटा स्टारबस और टाटा स्टालबस प्राइस की डिमांड खरीदारों की तरफ से कई गई है। इसके साथ ही इश ऑर्डर में टाटा एलपीओ 1618, टाटा एलपीओ 1622 और टाटा एलपीओ 1822 चेसिस भी शामिल है। बता दें, टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल पैसेंजर पोर्टफोलियो में 9 सीट से 55 सीट तक की बसें उपलब्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 1748 रुपये सस्ता, चांदी का दाम ₹8350 गिरा, भाव गिरने के पीछे क्या वजह

शेयरों में आज भारी भरकम गिरावट

कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में गिरावट के साथ 48.55 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर 418 रुपये के स्तर तक आ गए थे। दोपहर में 2:30 बजे कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 426 रुपये के आस-पास बने हुए थे।

3 महीने में 14% का रिटर्न

बीते एक महीने में टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी 3 महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, टाटा मोटर्स का 52 वीक हाई बीएसई में 508.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 306 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह स्टॉक 9% चढ़ा, निवेशक क्यों खरीद रहे शेयर

कुछ महीने पहले ही टाटा मोटर्स को दो भागों में बांट दिया गया। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा मोटर्स कॉमर्शियल। ग्रुप ने यह डिमर्जर अपना फोकस दोनों सेगमेंट के बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,