Gravita India Ltd is going to buy 98 percent stake in this company share give 1286 percent return in 5 years 5 साल में 1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनी, फोकस में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनी, फोकस में शेयर

ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (Gravita India Ltd) के शेयर आज शुक्रवार को फोकस में हैं। इसके पीछे की वजह कंपनी की तरफ से किया जाने वाला अधिग्रहण है। Gravita India Ltd ने राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है।

Fri, 13 March 2026 09:40 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनी, फोकस में शेयर

ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (Gravita India Ltd) के शेयर आज शुक्रवार को फोकस में हैं। इसके पीछे की वजह कंपनी की तरफ से किया जाने वाला अधिग्रहण है। Gravita India Ltd ने राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। इस डील के लिए कंपनी कुल 559.80 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह ट्रांजैक्शन 31 मार्च 2026 या उससे पहले पूरा हो जाएगा।

बढ़त के साथ खुला शेयर

Gravita India Ltd के शेयर बीएसई में आज शुक्रवार को 1535.75 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 1546.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था। हालांकि, फिर शेयरों में नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 15 गुना सब्सक्रिप्शन, SME IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

कहां से पैसा कमाती है कंपनी

राष्ट्रीय मेटल इंडिया लिमिटेड का 40 प्रतिशत रेवन्यू यूएई, अमेरिका, थाईलैंड, श्रीलंका, केन्या, इंडोनेशिया, ओमान और सउदी अरब है। यह कंपनी कॉपर और कॉपर एलॉय प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी एक्सपोर्ट में काफी मजबूत है।

शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा है?

बीता एक साल Gravita India Ltd के पोजीशनल निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को 100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल में यह स्टॉक 225 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 5 साल में Gravita India Ltd के शेयरों की कीमतों में 1288 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 6563 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंगे हर 1 पर 4 शेयर

कंपनी लगातार दे रही है डिविडेंड

इस कंपनी ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी शेयर बाजारों में मई 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 6.35 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 5.20 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

कंपनी की शेयरहोल्डिंग के अनुसार सितंबर 2025 के दौरान प्रमोटर के पास 55.88 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 42.78 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर दें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,