सोना हुआ 1748 रुपये सस्ता, चांदी का दाम ₹8350 गिरा, भाव गिरने के पीछे क्या है वजह?
Gold Silver Price Today: 4 कैरेट गोल्ड का रेट आज 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कल शाम इसकी कीमत 160303 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी कल शाम से अबतक सोने की कीमतों में 1748 रुपये की गिरावट आई है।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत कल यानी गुरुवार के मुकाबले कमी आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कल शाम इसकी कीमत 160303 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी कल शाम से अबतक सोने की कीमतों में 1748 रुपये की गिरावट आई है। बता दें, कल दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 159624 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
चांदी का क्या है रेट
ibjarates के अनुसार चांदी आज 259951 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क कर आ गई है। कल शाम को एक किलो चांदी का रेट 268301 रुपये था। कल शाम से आज दोपहर में चांदी की कीमतों में 8350 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले कल सुबह चांदी का रेट 263800 रुपये प्रति किलोग्राम था।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?
आज शुक्रवार को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बिक रहा है। 18 कैरेट गोल्ड का दाम 118916 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92755 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। बता दें, इन कीमतों में जीएसटी और 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
क्यों सस्ता हो रहा है सोना?
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह डॉलर को माना जा रहा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच डॉलर मजबूत हो रहा है। जिसका नकरात्मक प्रभाव गोल्ड की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इस कारण सोने का भाव आज फिर गिरा है। बता दें, शादियों का सीजन समाप्त हो गया है। ऐसे में घरेलू बाजार गोल्ड की कीमतों में कमी साफ देखने को मिल रही है।
गोल्ड की कीमतों में स्थिरता
9 मार्च को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 159568 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके बाद 10 मार्च को गोल्ड का रेट 160436 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। गोल्ड का रेट 158000 रुपये से 160000 रुपये के रेंज में ट्रेड कर रहा है।




साइन इन