ACME Solar Holdings Ltd stock jumped 9 percent but why investors buying this share शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह स्टॉक 9% चढ़ा, निवेशक क्यों खरीद रहे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह स्टॉक 9% चढ़ा, निवेशक क्यों खरीद रहे शेयर

ACME Solar Holdings Ltd के शेयरों में आज शुक्रवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। इस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह राजस्थान से आई एक खबर है। कंपनी ने राजस्थान स्थित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कमिशनिंग का ऐलान किया है।

Fri, 13 March 2026 11:57 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह स्टॉक 9% चढ़ा, निवेशक क्यों खरीद रहे शेयर

ACME Solar Holdings Ltd के शेयरों में आज शुक्रवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। इस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह राजस्थान से आई एक खबर है। कंपनी ने राजस्थान स्थित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कमिशनिंग का ऐलान किया है। इस खबर से निवेशक स्टॉक खरीदने को इच्छुक दिख रहे हैं। ACME Solar ने अपने सब्सिडियरी के लिए 142.67 MW / 481.49 MWh मेगावाट की क्षमता के BESS पहले चरण की कमिशनिंग की जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच अडानी ग्रुप के इस कंपनी का शेयर आज 6% चढ़ा, 4 दिन में 40% की तेजी

9% चढ़ा शेयर

बीएसई में आज शुक्रवार को ACME Solar Holdings Ltd के शेयर 241.95 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 262.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, आज शुक्रवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेज बिकवाली देखने को मिल रही है।

पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन?

ACME Solar Holdings Ltd के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 324.25 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 172.90 रुपये है। ACME Solar Holdings Ltd का मार्केट कैप 15473.49 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनी

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

ACME Solar Holdings Ltd का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही के दौरान 114 करोड़ रुपये रहा है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 112 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 617 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 53.90 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 401 करोड़ रुपये रहा था।

इस कंपनी ने निवेशकों को दो बार डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2026 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 15 गुना सब्सक्रिप्शन, SME IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही के दौरान 83.29 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 16.60 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले सितंबर तिमाही में प्रमोटर्स के पास 83.41 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,