Tata Group Stock trent board to consider fund raising on 26 March stock down 60 percent from peak 60% तक टूट गया टाटा का यह शेयर, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, 26 मार्च को बैठक, Business Hindi News - Hindustan
More

60% तक टूट गया टाटा का यह शेयर, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, 26 मार्च को बैठक

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने सोमवार, 23 मार्च को बताया कि वह 26 मार्च 2026 को बोर्ड बैठक करने जा रही है।

Mon, 23 March 2026 07:49 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
60% तक टूट गया टाटा का यह शेयर, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, 26 मार्च को बैठक

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) ने सोमवार, 23 मार्च को बताया कि वह 26 मार्च 2026 को बोर्ड बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कंपनी ₹500 करोड़ तक के असुरक्षित, भुनाए जा सकने वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए लाया जाएगा, जिसके लिए जरूरी मंजूरियां भी ली जाएंगी।

क्या है डिटेल

दरअसल, कंपनी के पहले से जारी ₹500 करोड़ के NCDs, जो 31 मई 2021 को जारी किए गए थे, अब 29 मई 2026 को मैच्योर होने वाले हैं। ऐसे में ट्रेंड पुराने कर्ज को चुकाने और फंडिंग जरूरतों को मैनेज करने के लिए नया डिबेंचर इश्यू लाने की तैयारी कर रही है। ये सभी डिबेंचर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के थोक ऋण बाजार सेगमेंट में लिस्टेड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए लेबर कोड में ग्रेच्युटी कैसे और कब से लागू? सरकार ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें:सरसों का तेल: स्वाद और सेहत का संतुलन और शुद्धता कैसे पहचानें?

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने साफ किया है कि यह सूचना सिर्फ निवेशकों और रिकॉर्ड के लिए साझा की गई है और इसे उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। बाजार के जानकार मानते हैं कि इस तरह का कदम कंपनियां आमतौर पर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूत करने और लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए उठाती हैं।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो ट्रेंट का Q3 FY26 का रिजल्ट मिला-जुला रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.7% बढ़कर ₹510 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹496.5 करोड़ था। हालांकि यह आंकड़ा मार्केट एक्सपेक्टेशन से थोड़ा कम रहा। वहीं, कंपनी की आय 14.8% बढ़कर ₹5,345 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹4,656 करोड़ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन में 41% चढ़ गया यह शेयर, लगातार खरीदने की लूट, आपका है दांव?
ये भी पढ़ें:एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़

EBITDA के मामले में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह 27.6% बढ़कर ₹1,081.7 करोड़ पहुंच गया, जो अनुमान से बेहतर रहा। EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 20.2% हो गया, जो पिछले साल 18.2% था। इससे साफ है कि कंपनी अपने ऑपरेशंस को ज्यादा कुशल बना रही है और लागत पर बेहतर नियंत्रण कर रही है।

रिटेल विस्तार के मोर्चे पर भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिसंबर 2025 तक Trent के पास 278 Westside स्टोर, 854 Zudio स्टोर (जिनमें UAE में 4 स्टोर शामिल हैं) और अन्य ब्रांड्स के 32 स्टोर थे। कुल मिलाकर कंपनी का रिटेल एरिया 15 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा हो चुका है।

शेयरों के हाल

हालांकि, शेयर बाजार में ट्रेंट लिमिटेड का प्रदर्शन हाल में कमजोर रहा है। 23 मार्च को कंपनी का शेयर NSE पर ₹202.9 यानी 5.7% गिरकर ₹3,356.70 पर बंद हुआ। यह शेयर अब अक्टूबर 2024 के अपने उच्च स्तर से करीब 60% नीचे आ चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,