Iran US war jitters hit airlines SpiceJet tumbles 10 percent IndiGo down 6 percent एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़, Business Hindi News - Hindustan
More

एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़

सोमवार को एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां कुछ स्टॉक्स में 10% तक की गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों के अनुसार, 1 अप्रैल से जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की आशंका है।

Mon, 23 March 2026 03:39 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़

Airline Company Stocks: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय एविएशन सेक्टर पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां कुछ स्टॉक्स में 10% तक की गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों के अनुसार, 1 अप्रैल से जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की आशंका है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है, जिससे एयरलाइंस की लागत बढ़ने वाली है।

शेयरों के हाल

स्पाइसजेट के शेयर सोमवार को 10% गिरकर ₹10.85 पर आ गए और कुछ समय के लिए लोअर सर्किट पर पहुंच गए। वहीं, इंडिगो के शेयर भी करीब 6% टूटकर ₹3,895 के स्तर पर आ गए। इससे पहले इसी महीने, इंडिगो ने 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) उसके ऑपरेटिंग खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में इस तेज उछाल का पूरा असर किराए में समायोजित करना एयरलाइंस के लिए आसान नहीं होगा, जिससे आने वाले समय में सेक्टर पर और दबाव बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, 24 मार्च है रिकॉर्ड डेट, ₹322 का है शेयर
ये भी पढ़ें:विदेशी निवेशकों का हो रहा भारतीय शेयर बाजार से मोह भंग! निकाल लिए ₹88180 करोड़
ये भी पढ़ें:3 महीने में 432% चढ़ गया यह पेनी शेयर, लगातार तेजी, ₹5 का है शेयर
ये भी पढ़ें:इस बैंक में शेयर बेचने पर विचार कर रही सरकार, जानिए क्या है मकसद

शेयर बाजार का हाल

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण एशियाई बाजारों में बेहद कमजोर रुझान के मद्देनजर सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को कारोबार के दौरान करीब तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। बीएसई सेंसेक्स 1,972.77 अंक या 2.64 प्रतिशत टूटकर 72,560.19 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 636.35 अंक या 2.75 प्रतिशत फिसलकर 22,478.15 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भारी गिरावट में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब छह प्रतिशत टूटा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 113.6 डॉलर प्रति बैरल रहा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,