Gujarat Alkalies Share surges 9 percent delivered 41 percent in 4 days 4 दिन में 41% चढ़ गया यह शेयर, लगातार खरीदने की लूट, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

4 दिन में 41% चढ़ गया यह शेयर, लगातार खरीदने की लूट, आपका है दांव?

गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 9% चढ़कर ₹586.35 तक पहुंच गया।

Mon, 23 March 2026 04:46 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
4 दिन में 41% चढ़ गया यह शेयर, लगातार खरीदने की लूट, आपका है दांव?

Gujarat Alkalies Share: गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 9% चढ़कर ₹586.35 तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि यह तेजी ऐसे समय में आई जब बाजार का माहौल कमजोर था और BSE सेंसेक्स करीब 2.5% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ गया

इस तेजी के साथ ही कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी बढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में औसत कारोबार तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया। NSE और BSE पर मिलाकर करीब 3.37 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 46% है। इतना भारी वॉल्यूम यह दिखाता है कि निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भूचाल, आज चांदी ₹31000 तक हुई सस्ती, ₹13000 तक गिरा गोल्ड

शेयरों के हाल

अगर पिछले कुछ दिनों पर नजर डालें तो शेयर ने शानदार रैली दिखाई है। बीते 4 कारोबारी दिनों में ही स्टॉक करीब 41% उछल चुका है। 17 मार्च 2025 को यह ₹414.45 के स्तर पर था, जहां से इसमें तेज रिकवरी आई है। इतना ही नहीं, 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹410 से भी यह शेयर करीब 43% ऊपर आ चुका है।

तेजी की वजह

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी में प्रमोटर की बढ़ती हिस्सेदारी को माना जा रहा है। गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल ने 18 से 20 मार्च 2026 के बीच ओपन मार्केट से करीब 7.34 लाख शेयर खरीदे, जो लगभग 1% हिस्सेदारी के बराबर है। इसके लिए कंपनी ने करीब ₹35.85 करोड़ खर्च किए। इन खरीदारी के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 3.4% हो गई है, जो पहले 2.4% थी। सिर्फ 20 मार्च को ही कंपनी ने ₹22.83 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि 19 मार्च को ₹12.88 करोड़ के शेयर खरीदे गए। प्रमोटर की इस लगातार खरीदारी को बाजार में पॉजिटिव सिग्नल के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भूचाल, ₹13000 टूटी चांदी, गोल्ड के रेट में भी भारी गिरावट
ये भी पढ़ें:विदेशी निवेशकों का हो रहा भारतीय शेयर बाजार से मोह भंग! निकाल लिए ₹88180 करोड़

कंपनी के शेयर

कंपनी के बारे में बात करें तो गुजरात अल्कलीज देश की केमिकल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में से एक है। यह कॉस्टिक सोडा, क्लोरीन, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसे कई केमिकल्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल टेक्सटाइल, पेपर, प्लास्टिक, फार्मा और एग्रीकल्चर जैसे कई सेक्टर में होता है। गुजरात सरकार की भी कंपनी में मजबूत हिस्सेदारी है, जिससे इसे स्थिरता और भरोसा मिलता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,