Tata Elxsi Ltd share falls upto 37 percent expert it may climb 23 percent Tata Group का यह स्टॉक 37% गिरा, एक्सपर्ट्स को तेजी की उम्मीद, बोले 23% चढ़ेगा दाम!, Business Hindi News - Hindustan
More

Tata Group का यह स्टॉक 37% गिरा, एक्सपर्ट्स को तेजी की उम्मीद, बोले 23% चढ़ेगा दाम!

Tata Elxsi Ltd के शेयर अपने 52 वीक हाई से 37 प्रतिशत गिरा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23% गिरा है। एक्सपर्ट्स का भरोसा टाटा ग्रुप के स्टॉक पर कायम है। 

Fri, 27 March 2026 08:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Tata Group का यह स्टॉक 37% गिरा, एक्सपर्ट्स को तेजी की उम्मीद, बोले 23% चढ़ेगा दाम!

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप का एक स्टॉक टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) के शेयरों की कीमतों में पिछले कई महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई 6733.50 रुपये (10 जून 2025) की तुलना में 37 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस भारी भरकम गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि शेयरों में उछाल देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि टाटा एलेक्सी का स्टॉक रिकवरी जोन में आ चुका है। इसके पीछे उन्होंने मजबूत ट्रांसपोर्टेशन ग्रोथ, नए ओईएम और ऑफ रोड मार्केट्स में विस्तार की योजना को बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दाम

क्या सेट किया है टारगेट प्राइस

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने 5135 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयरों की कीमतों की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 2 प्रतिशत घट गया था। वहीं, EBITDA मार्जिन में 22 प्रतिशत की गिरावट वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने में देखने को मिली थी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी का हेल्थकेयर और मीडिया एंड कम्युनिकेशंस सेक्टर बाउंस बैक करने में चौथी तिमाही में सफल हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव

दिसंबर तिमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन

कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान 108.90 करोड़ रुपये रहा था। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 29.70 प्रतिशत कम हो गया है। रेवन्यू की बात करें तो इस दौरान यह 953.50 करोड़ रुपये रहा है। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 3.9 प्रतिशत अधिक है। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 918.10 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंट बेचने वाली चर्चित कंपनी के शेयर बाजार में उड़े रंग, 52 वीक लो लेवल पर भाव

गुरुवार को कंपनी के शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 4212.65 रुपये के लेवल पर थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 23.37 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत लुढ़क चुका है। तीन साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 29 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,