Gold Price falls 29000 rupee after war started what investors to do check here क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दाम

Gold Price Today: सोने की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद 10 ग्राम गोल्ड का रेट 29,000 रुपये लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से सोना अपनी चमक खो रहा है।

Mon, 23 March 2026 05:10 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दाम

Gold Price Today: गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद 10 ग्राम गोल्ड का रेट 29,000 रुपये लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से सोना अपनी चमक खो रहा है। बता दें, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। युद्ध की वजह से कच्चे तेल का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी पार कर गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव

सोमवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड का रेट सोमवार को 5 प्रतिशत लुढ़क गया। जिसके बाद यह 2026 के सबसे कमजोर स्थिति पर पहुंच गया। बता दें, बीते हफ्ते गोल्ड की कीमतों में किसी एक सप्ताह में 43 सालों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंट बेचने वाली चर्चित कंपनी के शेयर बाजार में उड़े रंग, 52 वीक लो लेवल पर भाव

क्यों गिर रहा है सोने का भाव

महंगाई की बढ़ती आशंका और लगातार डॉलर की कीमतों में तेजी का नकारात्मक असर गोल्ड पर पड़ा है। मौजूदा वैश्विक परस्थितियों के बीच निवेशक गोल्ड की जगह डॉलर खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यूएस डॉलर इंडेक्स मध्य फरवरी में 97 पर था। जोकि मध्य मार्च में 100.15 के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं। ऐसे में डॉलर के मजबूत होने से अन्य करेंसी के लोगों के लिए सोना और मंहगा हो जाता है। जिससे इन्वेस्टमेंट और डिमांड दोनों में गिरावट देखने को मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% आज चढ़ा इस कम चर्चित कंपनी का शेयर, निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

2025 में 70% बढ़ा था सोने का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी और वैश्विक तनाव ने निवेशकों को सेंटीमेंट को भी झकझोर कर रख दिया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाने वाला गोल्ड भी शॉर्ट टर्म के लिए बिकवाली का शिकार हो जाता है। बता दें, 2025 में सोने की कीमतों में 70 प्रतिशत की तेजी आई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,