शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव, क्या है उछाल की वजह?
Stock in Focus: बीएसई में DCX System के शेयर आज बढ़त के साथ 176.10 रुपये पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 11.97 प्रतिशत की तेजी के बाद 182.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच डीसीएक्स सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की होड़ सी निवेशकों में मची है। जिसकी वजह से दिन में स्टॉक का भाव 12 प्रतिशत चढ़ गया है। DCX Systems Ltd के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह 563 करोड़ रुपये का काम है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...
बीएसई में DCX System के शेयर आज बढ़त के साथ 176.10 रुपये पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 11.97 प्रतिशत की तेजी के बाद 182.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
क्या मिला है काम?
कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने घरेलू ग्राहकों से 563.45 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को मैरिटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम का वर्क ऑर्डर मिला है। 18 मार्च को कंपनी को 12.81 करोड़ रुपये का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को केबल की सप्लाई और हैरनेस एसेंबली का काम है। यह घरेलू और इंटरनेशनल क्लाइंट्स से मिला है।
HAL ने भी कंपनी को दिया है कंपनी
सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से DCX System को इसी महीने की शुरुआत में 68.05 करोड़ रुपये का काम मिला था। बता दें, कंपनी ने बताया है कि मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं।
तीसरी तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?
DCX System का रेवन्यू अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 307.05 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 6.46 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी सालाना आधार पर 25.19 प्रतिशत की गिरावट आई है। तीसरी तिमाही में यह 10.01 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में DCX System का नेट प्रॉफिट 13.38 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 25 प्रतिसत गिरा है। दो साल में DCX System के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, तीन साल में DCX System ने पोजीशनल निवेशकों को 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन