पेंट बेचने वाली चर्चित कंपनी के शेयर बाजार में उड़े रंग, 52 वीक लो लेवल पर भाव, क्या है गिरावट की वजह
Asian Paints Share Price: एशियन पेंट्स के शेयर सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट की वजह से 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों पर बढ़ते क्रूड ऑयल की वजह से दबाव देखने को मिल रहा है।

Asian Paints Share Price: पेंट बनाने वाली चर्चित कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर आज 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर बीएसई में मार्केट के क्लोजिंग के टाइप पर 3.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2120.50 रुपये के लेवल पर थे। इससे पहले दिन में Asian Paints के शेयरों का भाव 2116 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया था। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। बता दें, Asian Paints का 52 वीक हाई 2985.50 रुपये है। बीएसई में इस स्तर पर कंपनी के शेयर 4 दिसंबर 2025 को थे।
मार्च में 10.22% लुढ़का शेयर
शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। अक्टूबर 2020 के स्तर के करीब एशियन पेंट्स के शेयर इस समय हैं। जोकि दर्शाता है कि निवेशक मौजूदा समय में कितने दबाव में हैं। मार्च में अकेले अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 10.22 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये के नीचे है।
क्यों गिर रहा है Asian Paints के शेयरों का भाव
बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों का क्रूड ऑयल पर नकरात्मक प्रभाव पड़ा है। 28 फरवरी से अबतक क्रूड ऑयल की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसने पेंट कंपनियों पर दबाव बढ़ाया है।
अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लम्बे समय तक जारी रही, तब की स्थिति में देश के अंदर पेंट की कीमतों में 2 से 5 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। हालांकि, अभी डीलर्स ने कीमतों में बढ़ोतरी के कोई संकेत नहीं दिए हैं।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
ब्रोकरेज हाउस Systematix ने BUY रेटिंग के साथ 3160 करोड़ रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। Macquarie ने OutPerform की रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 3100 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.81 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 11.99 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन