Tamil Nadu political superstar Vijay has a net worth of Rs. 600 crore, He owns several luxury cars and properties तमिलनाडु की राजनीति के सुपरस्टार विजय के पास ₹600 करोड़ से ज्यादा की दौलत! कई लग्जरी कारें और पॉश इलाके में प्रॉपर्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

तमिलनाडु की राजनीति के सुपरस्टार विजय के पास ₹600 करोड़ से ज्यादा की दौलत! कई लग्जरी कारें और पॉश इलाके में प्रॉपर्टी

तमिलनाडु चुनाव के सुपरस्टार और राजनेता विजय की कुल संपत्ति लगभग ₹600 करोड़ से ज्यादा बताई गई है, जिसमें ₹404 करोड़ की चल संपत्ति और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास कई लग्जरी कारें, करोड़ों के बैंक डिपॉजिट, प्रॉपर्टी और निवेश हैं। 

Mon, 4 May 2026 02:50 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तमिलनाडु की राजनीति के सुपरस्टार विजय के पास ₹600 करोड़ से ज्यादा की दौलत! कई लग्जरी कारें और पॉश इलाके में प्रॉपर्टी

साउथ सिनेमा के थलापति और अब राजनीति के मैदान में अपनी चमक बिखेर रहे विजय (जोसेफ विजय) इन दिनों न केवल अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK- Tamilaga Vettri Kazhagam) की चुनावी बढ़त के लिए, बल्कि अपनी विशाल संपत्ति के लिए भी चर्चा में हैं। 4 मई 2026 को आए चुनावी रुझानों में उनकी पार्टी ने सबको चौंकाते हुए डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam- DMK) और एआईएडीएमके (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam- AIADMK) जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजय लगभग ₹624 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं कि इस सुपरस्टार के विशाल साम्राज्य के अंदर क्या-क्या शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रॉकेट बना ड्रोन स्टॉक, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, एक्सपर्ट बोले- 95% और चढ़ेगा

चल और अचल संपत्ति का विवरण

विजय द्वारा घोषित हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल ₹404 करोड़ की चल संपत्ति और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति है।

बैंक बैलेंस और निवेश

विजय के पास बैंक में भारी जमा राशि है। अकेले इंडियन ओवरसीज बैंक में उनके ₹213 करोड़ जमा हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक (₹40 करोड़) और एचडीएफसी (₹20 करोड़) जैसे बैंकों में उनकी बड़ी एफडी (FD) हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा

आलीशान घर और जमीन



मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास चेन्नई के नीलंकरई, माइलापुर और एग्मोर जैसे पॉश इलाकों में 10 से अधिक आवासीय संपत्तियां हैं, जिनकी बाजार कीमत ₹115 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा कोड़ाईकनाल में उनकी कृषि भूमि भी है। बता दें कि कोडईकनाल (Kodaikanal), तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

लग्जरी कारों का शौक

विजय के गैराज में दुनिया की सबसे बेहतरीन गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास लग्जरी और सादगी का अनोखा मिश्रण है। आइए इनकी डिटेल और कीमत जानते हैं।

  • टोयोटा लेक्सस 350: 3.01 करोड़
  • BMW i7: 2.00 करोड़
  • टोयोटा वेलफायर: 1.63 करोड़
  • मारुति स्विफ्ट
  • टीवीएस XL सुपर

    उनके पास एक साधारण मारुति स्विफ्ट और एक टीवीएस मोपेड भी है, जो उनकी ग्राउंड टू-अर्थ पर्सनालिटी को दर्शाता है।

आय के स्रोत और वित्तीय स्थिति

विजय की वित्तीय स्थिति की सबसे खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज (Zero Liability) नहीं है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उन्होंने ₹184.53 करोड़ की आय घोषित की है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों से मिलने वाली फीस, संपत्तियों से किराया और निवेश पर मिलने वाला ब्याज है। उनकी पत्नी संगीता के पास भी लगभग ₹15.7 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें ज्वेलरी और अन्य निवेश शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 दिन में 7% तक उछला ये स्टॉक, डिमर्जर के बाद शेयर में तूफानी तेजी
ये भी पढ़ें:9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी

सिनेमा के पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले विजय अब राजनीति की पिच पर अपनी धाक जमा रहे हैं। ₹600 करोड़ से अधिक का यह साम्राज्य न केवल उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि उनकी सोची-समझी वित्तीय योजना का भी नतीजा है। नीलंकरई के विला से लेकर पेरंबूर की गलियों तक, विजय का प्रभाव आज पूरे तमिलनाडु में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,