Drone Stock ideaForge Technology rallied 20 Percent company turned profitable from loss ड्रोन कंपनी का शेयर बना रॉकेट, घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी, एक्सपर्ट बोले- 95% और चढ़ेगा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

ड्रोन कंपनी का शेयर बना रॉकेट, घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी, एक्सपर्ट बोले- 95% और चढ़ेगा शेयर

ड्रोन कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी को चौथी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के शेयर 1 महीने में 82% से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर का दाम इसके IPO प्राइस से ऊपर जा पहुंचा है।

Mon, 4 May 2026 12:28 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
ड्रोन कंपनी का शेयर बना रॉकेट, घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी, एक्सपर्ट बोले- 95% और चढ़ेगा शेयर

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। ड्रोन कंपनी के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 731.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस तेज उछाल के साथ ही आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर वापस अपने आईपीओ प्राइस के ऊपर जा पहुंचे हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ड्रोन कंपनी के शेयरों में आगे जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

घाटे से मुनाफे में आई है ड्रोन कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी
ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी घाटे से मुनाफे में आई गई है। कंपनी को चौथी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी को 26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का इबिट्डा भी चौथी तिमाही में पॉजिटिव 62 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 22 करोड़ रुपये का इबिट्डा लॉस हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का तिमाही रेवेन्यू 7 गुना बढ़कर 141 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 20 करोड़ रुपये था। अगर तिमाही आधार पर बात करें तो आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का रेवेन्यू 4 गुना से ज्यादा बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी

कंपनी के रेवेन्यू में डिफेंस सेगमेंट का 86% योगदान
मार्च 2026 तिमाही के आखिर में डिफेंस सेगमेंट का आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के रेवेन्यू में 86 पर्सेंट योगदान रहा है। वहीं, बाकी के 14 पर्सेंट में सिविल सेगमेंट की हिस्सेदारी रही है। चौथी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। मैटीरियल कॉस्ट में आई तेज गिरावट ने मार्जिन को सपोर्ट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी 2 बोनस शेयर, 475% चढ़ चुका शेयर

एक महीने में 82% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
ड्रोन कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों में पिछले कुछ समय में जबरदस्त तेजी आई है। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर पिछले 5 दिन में 40 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 82 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। ड्रोन कंपनी के शेयर एक महीने में 400.80 रुपये से बढ़कर 731 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर वापस अपने आईपीओ प्राइस के ऊपर जा पहुंचे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 672 रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आज और सस्ता हो गया सोना, चेक करें रेट

ड्रोन कंपनी के शेयरों को डबल अपग्रेड
ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल ने वित्तीय नतीजों के बाद ड्रोन कंपनी के शेयरों को डबल अपग्रेड इश्यू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने रेड्यूस रेटिंग से अब कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1187 रुपये कर दिया है। आईआईएफएल ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 271 रुपये का टारगेट दिया था। रिवाइज्ड प्राइस टारगेट से संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर 95 पर्सेंट और उछल सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,