Suzlon Energy Share down 52 week stock price 38 rupees 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉक, ₹38 पर आया शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?, Business Hindi News - Hindustan
More

52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉक, ₹38 पर आया शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पवन ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में सोमवार को बाजार के दौरान तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 4.55% गिरकर ₹38.17 तक पहुंच गया, जो इसका नया 52 हफ्तों का निचला स्तर रहा।

Mon, 9 March 2026 07:11 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉक, ₹38 पर आया शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Suzlon Energy Share: पवन ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में सोमवार को बाजार के दौरान तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 4.55% गिरकर ₹38.17 तक पहुंच गया, जो इसका नया 52 हफ्तों का निचला स्तर रहा। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई और दिन के अंत में यह 0.95% की गिरावट के साथ ₹39.61 पर बंद हुआ। कमजोर टेक्निकल संकेतों के चलते फिलहाल निवेशकों में थोड़ी सावधानी देखने को मिल रही है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

कंपनी के ताजा नतीजों की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15.1% बढ़कर ₹445.28 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹386.92 करोड़ था। यानी मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कंपनी की कमाई में भी शानदार उछाल आया है। इस तिमाही में ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 42.4% बढ़कर ₹4,228.18 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹2,968.81 करोड़ था। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती मांग का फायदा कंपनी को मिलता दिख रहा है।

एनालिस्ट की राय

हालांकि, मजबूत फंडामेंटल के बावजूद टेक्निकल चार्ट पर फिलहाल कमजोरी दिखाई दे रही है। एंजल वन के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट ओशो कृष्ण का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस समय करेक्टिव फेज में है और यह अपने शॉर्ट-टर्म EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है। उनके मुताबिक शेयर को ₹35 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ₹42-43 का स्तर फिलहाल बड़ी रुकावट बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को DRDO से ऑर्डर, फिर भी शेयर धड़ाम, 2 टुकड़े में बंट चुका है शेयर
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल के दाम में उबाल, शुगर कंपनियों की चांदी, 11% तक चढ़ गए शेयर के दाम
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट क्रैश, फिर भी रॉकेट बने कंडोम कंपनी के शेयर, 4 फ्री शेयर का तोहफा
ये भी पढ़ें:1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही 5 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, ₹118 पर आया भाव

वहीं, टिप्स2ट्रेड्स से जुड़े रिसर्च एनालिस्ट एआर रामचंद्रन का कहना है कि डेली चार्ट पर स्टॉक अभी भी बेयरिश और ओवरसोल्ड जोन में है। उनका मानना है कि ₹36.80 के आसपास अगला सपोर्ट है। निवेशकों को खरीदारी तभी करनी चाहिए जब शेयर ₹41.8 के ऊपर मजबूती से बंद हो, तब इसमें करीब ₹46.50 तक का टारगेट मिल सकता है।

टेक्निकल आंकड़ों की बात करें तो यह शेयर 5-दिन से लेकर 200-दिन तक के सभी सिंपल मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट टर्म कमजोरी का संकेत देता है। वहीं, 14-दिन का RSI करीब 21.61 पर है, जो ओवरसोल्ड स्थिति को दिखाता है। फिलहाल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में ₹37 से ₹42 के बीच इस शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,