Anlon Healthcare share surges 11 bonus share 15 stock split share skyrocket 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही 5 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, ₹118 पर आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही 5 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, ₹118 पर आया भाव

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने मौजूदा इक्विटी शेयरों को विभाजित यानी स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है। इसके तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को तोड़कर ₹2 फेस वैल्यू के 5 शेयर बनाए जाएंगे।

Sun, 8 March 2026 03:17 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही 5 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, ₹118 पर आया भाव

Anlon Healthcare: एडवांस्ड फार्मास्यूटिकल इंटरमीडिएट्स बनाने वाली कंपनी एनलॉन हेल्थकेयर के शेयरों में शुक्रवार, 6 मार्च को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई। इसी खबर के बाद शेयर में उछाल आया और यह NSE पर कारोबार के दौरान करीब 6.89% तक चढ़कर ₹118.72 के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर तक शेयर लगभग 5.52% की तेजी के साथ ₹117.19 पर ट्रेड करता दिखा।

कंपनी ने क्या कहा है

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने मौजूदा इक्विटी शेयरों को विभाजित यानी स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है। इसके तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को तोड़कर ₹2 फेस वैल्यू के 5 शेयर बनाए जाएंगे। इस कदम का मकसद आम निवेशकों के लिए शेयर को ज्यादा किफायती बनाना और बाजार में इसकी लिक्विडिटी बढ़ाना है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लिए रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। रिकॉर्ड डेट बाद में तय कर स्टॉक एक्सचेंज को सूचित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित
ये भी पढ़ें:5 दिन में 78% चढ़ गया डिफेंस का यह शेयर, अमेरिका-ईरान जंग के बीच खरीदने की लूट
ये भी पढ़ें:₹55 का शेयर बना रॉकेट, जबरदस्त तेजी, 5420% चढ़ गया है शेयर
ये भी पढ़ें:250% चढ़ गया यह शेयर, ₹31 पर आया भाव, लगातार तेजी
ये भी पढ़ें:1 ही दिन में ₹4675 चढ़ गया यह शेयर, कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ की है डील

बोनस शेयर का ऐलान

स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का भी ऐलान किया है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास ₹2 फेस वैल्यू के दो शेयर होंगे, उन्हें एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। यह बोनस शेयर भी ₹2 फेस वैल्यू का होगा। बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे कई बार निवेशकों को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है।

ये भी ऐलान

इसके अलावा कंपनी ने अपने अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाने का भी फैसला किया है। बोर्ड ने इसे ₹55 करोड़ से बढ़ाकर ₹110 करोड़ करने को मंजूरी दी है। पहले कंपनी के पास ₹2 फेस वैल्यू के 27.5 करोड़ शेयर थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 55 करोड़ शेयर किया जाएगा। इसके लिए कंपनी अपने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के कैपिटल क्लॉज में भी जरूरी बदलाव करेगी। हालांकि यह फैसला कंपनी के शेयरधारकों और संबंधित नियामकीय मंजूरी के अधीन रहेगा।

शेयरों के हाल

शेयर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 7.81% की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक महीने में यह करीब 7.22% कमजोर हुआ है। वहीं साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर में लगभग 21.12% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है, लेकिन ताजा कॉरपोरेट ऐलान के बाद शेयर में नई हलचल शुरू हो गई है।

बीते 52 हफ्तों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो एनलॉन हेल्थकेयर का शेयर 28 नवंबर 2025 को ₹172.75 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। वहीं 3 सितंबर 2025 को यह ₹90.78 के सालाना निचले स्तर पर भी आ गया था। अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की घोषणा के बाद बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि रिकॉर्ड डेट के ऐलान और आगे की कारोबारी गतिविधियों के बाद शेयर में किस तरह की चाल देखने को मिलती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,