डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ऑर्डर, फिर भी शेयर धड़ाम, 2 टुकड़े में बंट चुका है शेयर
पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को DRDO से ऑर्डर मिलने के बाद भी लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 3% से अधिक की गिरावट के साथ 719.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पारस डिफेंस को DRDO से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को DRDO से ऑर्डर मिलने के बाद भी लुढ़क गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 719.10 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने कारोबार के दौरान 708.60 रुपये के निचले स्तर को भी छुआ। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले 3 साल में 195 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पारस डिफेंस अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।
80.28 करोड़ रुपये का है ऑर्डर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) ने सोमवार को बताया है कि उसे डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से 80.28 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। डिफेंस कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस ऑर्डर के तहत एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के लिए हाई-प्रिसिशन ऑप्टिकल सिस्टम के डिवेलपमेंट का काम है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने बताया है कि सप्लाई ऑर्डर की तारीख से इस प्रोजेक्ट को 18 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
3 साल में 195% से ज्यादा उछल गए हैं पारस डिफेंस के शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) के शेयर पिछले तीन साल में 195 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 10 मार्च 2023 को 243.50 रुपये पर थे। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 मार्च 2026 को BSE में 719.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले दो साल में पारस डिफेंस के शेयरों में 101 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयरों के दाम दोगुने हो गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 56 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 971.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 401 रुपये है।
दो टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने जुलाई 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.20 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.80 पर्सेंट है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 सितंबर 2021 को खुला था और यह 23 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 175 रुपये था।




साइन इन