बाजार में गिरावट के विपरीत शुगर कंपनियों के शेयरों 12% तक की तेजी, क्रूड ऑयल की कीमतों से तेजी का असर, समझें कनेक्शन
Sugar Stocks: धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री रेणुका शुगर लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड और प्राज इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Sugar Stocks: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच शुगर कंपनियों के शेयरों में आज तेज उछाल दर्ज की गई है। धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री रेणुका शुगर लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड और प्राज इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, शुगर कंपनियों के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह क्रूड ऑयल का रेट बढ़ना है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड का रेट 3 प्रतिशत की तेजी के बाद 116.50 डॉलर तक पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड का हाल के समय में सबसे अधिक कीमत 119 डॉलर रही है। यूएस क्रूड (डब्ल्यूटीआई) 96 डॉलर को पार कर गया है।
क्रूड ऑयल के महंगा होने से शुगर कंपनियों को क्या फायदा?
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इथेनॉल को और बढ़ावा देगी। जोकि सीधा शुगर कंपनियों के लिए फायदेमंद रहेगा। कई शुगर कंपनियों ने बड़ी मात्रा में इथेनॉल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। आज के समय में शुगर कंपनियां सिर्फ चीनी के उत्पाद पर निर्भर नहीं रह गई हैं। अब वो इथेनॉल का भी प्रोडक्शन कर रही हैं जोकि पेट्रोल में प्रयोग किया जाएगा।
कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी से कंपनियों को इथेनॉल प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश मिल सकता है। यही वजह है कि इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
ब्राजील की इस खबर भी बना तेजी की वजह
दुनिया का सबसे अधिक शुगर प्रोडक्शन ब्राजिल में होता है। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान प्रोडक्शन घटकर 40.30 मिलियन रहने की उम्मीद है। एक पहले प्रोडक्शन 43.50 मिलियन टन था। ऐसे वैश्विक स्तर पर शुगर की सप्लाई में गिरावट कीमतों को बढ़ाएंगे। जिससे भी इंडियन एक्सपोर्ट्स को फायदा मिलेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन