HDFC bank Share Price may surged upto 60 percent says expert check here 60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग, Business Hindi News - Hindustan
More

60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

HDFC bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के शेयरों की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। इस बैंकिंग स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।

Mon, 30 March 2026 01:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

HDFC bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। बैंक का शेयर करीब 2 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। पिछले कई कारोबारी दिनों से HDFC Bank के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद भी बैंक के शेयरों के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट्स का भरोसा कायम है। ब्रोकरेज हाउस जेफरिज को उम्मीद है कि इस बैंक के शेयरों का भाव आने वाले दिनों में 60% तक चढ़ जाएगा। बता दें, इस साल अबतक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश का सबसे बड़ा IPO लाने वाली कंपनी की हालात खस्ता, 4% गिरा भाव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल के बाद फिर से बोनस शेयर दे रही कंपनी, मिलेंगे 1 पर 3 स्टॉक फ्री

क्या कुछ कहा है जेफरिज ने अपनी रिपोर्ट में

ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि HDFC Bank का वैल्यूएशन 1.6 गुना है। आईसीआईसीआई बैंक की तुलना में बैंक का एडजस्टेड बुक वैल्यू 20 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है। वहीं, एक्सिस बैंक से 10 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक से 20 प्रतिशत कम है। प्राइस टू अर्निंग के आधार पर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के बराबर है। वहीं, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की तुलना में यह से 10 और 15 प्रतिशत के प्रीमियम पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्केट होगा क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर

कितना है टारगेट प्राइस?

जेफरिज ने 1240 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि एचडीएफसी बैंक के मौजूदा प्राइस से 64 प्रतिशत अधिक है। बता दें, यह एक्सपर्ट नोट्स ऐसे समय में आया तब जेफरिज ने अपने पोर्टफोलियों में एचडीएफसी बैंक की जगह एचएसबीसी को जोड़ा है।

पिछले एक साल में HDFC Bank का कैसा प्रदर्शन

बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक का भाव 19.03 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 6.42 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, 10 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 178.10 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 185 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,