IRB Infrastructure Developers Ltd will give bonus share stock surged 306 percent 5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, 10.89 प्रतिशत चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, 10.89 प्रतिशत चढ़ा भाव

Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। 

Mon, 30 March 2026 09:58 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, 10.89 प्रतिशत चढ़ा भाव

Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी अपने निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सुबह यह स्टॉक 10.89% चढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel और टाटा टेलीसर्विसेज को देने होंगे 10000 रुपये करोड़, VI को राहत

आज है रिकॉर्ड डेट

IRB Infrastructure Developers Ltd की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पहले ही 30 मार्च यानी आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा। बता दें, कंपनी पहली बार शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल के बाद फिर से बोनस शेयर दे रही कंपनी, मिलेंगे 1 पर 3 स्टॉक फ्री

शेयरों को खरीदने की होड़

बोनस शेयर की वजह से कंपनी का एडजस्टेड प्राइस 20.47 रुपये हो चुका है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक 20.53 रुपये के लेवल पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 10.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

5 साल में 306% का रिटर्न

बीते एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 6.96 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। भले ही पिछले एक साल में कंपनी ने निगेटिव रिटर्न दिया हो इसके बाद भी 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 306 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 44.87 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता का होगा 5 लिस्टेड कंपनियों में बंटवारा, अनिल अग्रवाल ने बताई टाइमलाइन

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

फरवरी 2026 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,