देश का सबसे बड़ा IPO लाने वाली कंपनी की हालात खस्ता, 4% गिरा भाव, इश्यू प्राइस से नीचे आया दाम
Hyundai Motor India Share Price: ऑटो स्टॉक हुंडई मोटर इंडिया लगातार संघर्ष कर रहा है। स्टॉक में आज फिर से 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इश्यू प्राइस से भाव नीचे आ गया है।

Hyundai Motor India Share Price: देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली कंपनी हुंडई मोटर्स की शेयर बाजार में स्थिति अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। हुंडई मोटर्स के शेयरों में पिछले 7 में से 6 दिन गिरावट दर्ज की है। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस 1960 रुपये से भी नीचे आ गया है।
आज 4% लुढ़का भाव
बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव आज सोमवार को 1799.80 रुपये के लेवल पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 1736 रुपये के स्तर पर आ गया।
पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन
मार्च के महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत लुढ़क चुका है। लिस्टिंग के बाद हुंडई मोटर्स का शेयर बाजार में यह सबसे खराब महीना अब तक साबित हुआ है। इस ऑटो कंपनी की लिस्टिंग अक्टूबर 2024 में हुई थी।
2026 में अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 23 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 31 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, एक साल में ऑटो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.46 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
Hyundai Motor India ने एक बार अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया था।
27000 करोड़ रुपये था आईपीओ का साइज
Hyundai Motor India के आईपीओ का साइज 27000 करोड़ रुपये है। कंपनी का आईपीओ तीन दिन के लिए खुला था। हालांकि, रिटेल सेक्शन फिर भी पूरा सब्सक्राइब नहीं किया गया था।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
हुंडई मोटर इंडिया का RSI इस समय 24 है। जोकि दर्शाता है कि यह स्टॉक ओवरसोल्ड जोन में है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार 29 में से 24 एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 3 ने होल्ड करने की बात कही है। बता दें, 5 एक्सपर्ट्स ऐसे हैं जिन्होंने ऑटो स्टॉक को बेचने की बात कही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन