Highlights: सेंसेक्स 1352 और निफ्टी 422 अंक लुढ़का, ये हैं आज के निफ्टी टॉप लूजर्स शेयर
Stock Market Today Live 9 March: सेंसेक्स 1352 अंकों का गोता लगाकर 77566 पर बंद हुआ। एक समय गिरावट करीब 2400 की थी और यह दिन के निचले स्तर 76424 पर पहुंच गया था। निफ्टी भी 422 अंक नीचे 24028 पर बंद हुआ। एक समय यह भी दिन के निचले स्तर 23697 के लेवल को टच कर गया था।

Stock Market Today Highlights 9 March 3:30 PM : भारतीय शेयर बाजार आज अंतिम समय में थोड़ी रिकवरी मोड में आया और सेंसेक्स 1352 अंकों का गोता लगाकर 77566 पर बंद हुआ। एक समय गिरावट करीब 2400 की थी और यह दिन के निचले स्तर 76424 पर पहुंच गया था। निफ्टी भी 422 अंक नीचे 24028 पर बंद हुआ। एक समय यह भी दिन के निचले स्तर 23697 के लेवल को टच कर गया था। एनसई पर 644 स्टॉक्स हरे और 2631 लाल निशान पर बंद हुए। 787 शेयर एक साल के निचले स्तर पर बंद हुए और 173 में लोअर सर्किट लगा।
निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक 5 प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, आयशर मोटर्स और बजाज ऑटो में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट रही।
Share Market Live Updates 9 March 1:35 PM : भारतीय शेयर बाजार में आज भूचाल से बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर हिल गए हैं। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति 5 प्रतिशत से अधिक गोता लगा चुके हैं। स्टेट बैंक में करीब 5 पर्सेंट की गिरावट है। आयशर मोटर्स, इंडिगो, बजाज ऑटो, जियो फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है।
Share Market Live Updates 9 March 1:30 PM : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज जेके टायर, CEAT Ltd, अपोलो टायर, MRF Ltd और बालकृष्ण जैसे टायर स्टॉक्स के शेयर 8% तक गिर गए। कच्चा तेल टायर इंडस्ट्री के लिए एक इंपोर्टेड इनपुट मटीरियल है और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से मार्जिन और प्रॉफिट की चिंता बढ़ रही है।
Share Market Live Updates 9 March 1:13 PM : भारतीय शेयर बाजार में आज भूचाल है। सेंसेक्स में केवल सन फार्मा हरे निशान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा तक में 5.57 प्रतिशत तक की गिरावट है। सेंसेक्स भी 76424 तक लुढ़कने के बाद अब 1838 अंक नीचे 77080 पर है। निफ्टी अब 575 अंक नीचे 23875 पर है। एक समय 23697 पर आ गया था।
Share Market Live Updates 9 March 12:50 PM : भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव जारी है। आज दोपहर में भी सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल सभी स्टॉक्स नुकसान में रहे। निफ्टी अब 590 अंक नीचे 23859 पर है। एक समय 23697 पर आ गया था। सेंसेक्स भी 76424 तक लुढ़कने के बाद अब 1920 अंक नीचे 76998 पर है।
Share Market Live Updates 9 March 11:52 AM : शेयर मार्केट में गिरावट की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन नुकसान अभी भी बहुत बड़ा है। युद्ध की आग में सेंसेक्स और निफ्टी अब भी लहूलुहान हैं। इस बीच निफ्टी अब 558 अंक नीचे 23892 पर है। एक समय 23697 पर आ गया था। सेंसेक्स भी 76424 तक लुढ़कने के बाद अब 1795 अंक नीचे 77123 पर है।
Share Market Live Updates 9 March 10:30 AM : निवेशकों को कुछ ही मिनटों में ₹12 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि BSE-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सेशन के ₹450 लाख करोड़ से घटकर लगभग ₹438 लाख करोड़ हो गया। एक समय सेंसेक्स लगभग 2,400 अंक लुढ़ककर 76,424 पर और निफ्टी 700 से अधिक अंक गिरकर 23,750 पर था। भारतीय रुपया भी रिकॉर्ड लो 92.3025 प्रति यूएस डॉलर पर आ गया है।
Share Market Live Updates 9 March 9:52 AM : शेयर मार्केट में आज सुनामी की ऊंची लहरें उठ रही हैं। युद्ध की आग में सेंसेक्स और निफ्टी लहूलुहान हैं। एनएसई पर 236 स्टॉक्स हरे और 2717 लाल हैं। कुल 674 शेयर 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। 115 में लोअर सर्किट लगा है। इस बीच निफ्टी अब 660 अंक नीचे 23790 पर है। एक समय 23697 पर आ गया था। सेंसेक्स भी 76424 तक लुढ़कने के बाद अब 76768 पर है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “अब अज्ञात कारक यह है कि यह संघर्ष कितने समय तक चलेगा। यह अनिश्चितता एफआईआई पर भी भारी पड़ेगी, जो फरवरी में थोड़े समय की खरीदारी के बाद भारत में फिर से आक्रामक बिकवाली करने लगे हैं।”
Share Market Live Updates 9 March 9:25 AM : शेयर मार्केट में आज सुनामी है। सेंसेक्स 2366 अंक नीचे 76552 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 717 अंकों का गोता लगाकर 23732 पर आ गया है। सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल हैं। इंडिगो 8पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर टॉप लूजर है। टाटा स्टील में 5.59%, मारुति में 5.40%, इटरनल 5.19% टूटा है।
Share Market Live Updates 9 March 9:20 AM: शेयर मार्केट में आज सुनामी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2170 अंक नीचे 76748 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 672 अंकों का गोता लगाकर 23772 पर आ गया है। एनएसई पर केवल 249 शेयर ही हरे निशान पर है। 2190 में गिरावट है। 403 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं।
Share Market Live Updates 9 March 9:15 AM:ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की आग में दुनियाभर के शेयर बाजार खाक हो रहे हैं। इसका असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1862 अंकों की गिरावट के साथ 77056 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 582 अंकों का गोता लगाकर 23868 पर खुला।
Stock Market Today Live 9 March 7:40 AM: आज भारतीय शेयर बाजारों में लिए सोमवार ब्लैक मंडे का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 23,824 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 722 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर मार्केट में आज सुनामी के संकेत दे रहा है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका असर दुनिया के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। एशियाई बाजार लहूलुहान हैं और अमेरिकी शेयर बाजारों के फ्यूचर्स में भारी गिरावट देखी गई।
एशियन मार्केट क्रैश
सोमवार को एशियाई बाजारों में 6% तक की गिरावट आई, क्योंकि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने जोखिम भरी संपत्तियों में भारी बिकवाली शुरू कर दी। तेल की कीमतें 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गईं।
जापान का निक्की 225 सूचकांक 6.22% गिरकर 53,000 के स्तर से नीचे आ गया, जो 6 फरवरी के बाद पहली बार हुआ है, जबकि टॉपिक्स में 5.27% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते11% गिरने के बाद कोस्पी इंडेक्स 8% से अधिक गिरा। सैमसंग, SK हाइनिक्स जैसे चिप हेवीवेट इंडेक्स फिर से इंडेक्स पर सबसे ज्यादा नीचे रहे, सोमवार को इनमें 8% से ज़्यादा की गिरावट आई। कोस्पी इंडेक्स में गिरावट से सर्किट ब्रेकर चालू हो गए और ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोक दी गई। इस महीने यह दूसरी बार था जब सर्किट ब्रेकर चालू किए गए।हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स वायदा ने तेज गिरावट के साथ खुलने का संकेत दिया।
वॉल स्ट्रीट का हाल
शुरुआती कारोबार में डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 950 अंकों तक की गिरावट आई। वहीं, एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स 100 अंक से अधिक लुढ़क गए। तकनीकी कंपनियों वाले नैस्डैक के फ्यूचर्स में भी 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हुर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद कुवैत, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात सहित प्रमुख मध्य पूर्वी तेल उत्पादकों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 18.03% बढ़कर 109.40 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 20.23% उछलकर 109.29 डॉलर पर पहुंच गया। दोनों ऐसे स्तरों पर पहुंच गए जो रूस के 2022 में यूक्रेन पर हमले के शुरुआती महीनों के बाद नहीं देखे गए थे। शुक्रवार को कतर के ऊर्जा मंत्री ने चेताया था कि अगर खाड़ी देशों को युद्ध के चलते उत्पादन रोकना पड़ा, तो कीमतें 150 डॉलर तक जा सकती हैं।




साइन इन