selling storm on wall street dow jones futures fall 900 points oil prices increase tension वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का तूफान, डाऊ जोंस फ्यूचर 900 अंक टूटा, तेल के दाम ने बढ़ाई टेंशन, Business Hindi News - Hindustan
More

वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का तूफान, डाऊ जोंस फ्यूचर 900 अंक टूटा, तेल के दाम ने बढ़ाई टेंशन

Stock Market Today: डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 950 अंकों तक की गिरावट आई। वहीं, एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स 100 अंक से अधिक लुढ़क गए। तकनीकी कंपनियों वाले नैस्डैक के फ्यूचर्स में भी 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

Mon, 9 March 2026 07:09 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का तूफान, डाऊ जोंस फ्यूचर 900 अंक टूटा, तेल के दाम ने बढ़ाई टेंशन

Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका असर दुनिया के सबसे बड़े बाजार वॉल स्ट्रीट पर साफ देखा गया। रविवार शाम को जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, अमेरिकी शेयर बाजारों के फ्यूचर्स में भारी गिरावट देखी गई।

शुरुआती कारोबार में डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 950 अंकों तक की गिरावट आई। वहीं, एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स 100 अंक से अधिक लुढ़क गए। तकनीकी कंपनियों वाले नैस्डैक के फ्यूचर्स में भी 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

सप्ताहांत की छुट्टी के बाद जब कारोबार शुरू हुआ, तो अमेरिकी क्रूड और ब्रेंट क्रूड, दोनों के भाव में करीब 20% का उछाल आया और ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए। फिलहाल दोनों ही वैरायटी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं। शुक्रवार को कतर के ऊर्जा मंत्री ने चेताया था कि अगर खाड़ी देशों को युद्ध के चलते उत्पादन रोकना पड़ा, तो कीमतें 150 डॉलर तक जा सकती हैं।

पिछले हफ्ते भी बाजार रहे थे बेहाल

बढ़ती तेल कीमतों और दूसरी चिंताओं के कारण शुक्रवार को भी वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का माहौल था। पिछले हफ्ते डॉऊ जोन्स इंडेक्स 3% टूटा, जो अप्रैल 2025 के बाद उसकी सबसे बुरी गिरावट थी। एसएंडपी 500 में 2% और नैस्डैक में 1.2% की गिरावट आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, घर से निकलने से पहले करें चेक
ये भी पढ़ें:राहतभरी खबर: इस नए ऑनलाइन सिस्टम से नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, डॉलर की मजूबती से सोना हुआ लाचार

और क्या हैं चिंता के कारण?

शेयर बाजारों में गिरावट की रफ्तार एक निराशाजनक रोजगार रिपोर्ट की वजह से और तेज हुई। फरवरी में अमेरिका में नॉन-फार्म पेरोल यानी रोजगार के आंकड़े 92,000 घट गए, जबकि उम्मीद 50,000 नई नौकरियों के जुड़ने की थी। इससे अमेरिकी श्रम बाजार की सेहत पर सवाल उठने लगे हैं।

दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के सीआईओ रिक राइडर ने कहा कि मध्य पूर्व में जंग के असर और इसकी अवधि को लेकर बाजारों में बेचैनी है। शुक्रवार को ब्लैकरॉक के शेयर 7% से अधिक लुढ़क गए।

इस हफ्ते किन पर रहेगी नजर?

निवेशकों की नजर इस हफ्ते जारी होने वाले कई अहम आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। इनमें उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI), व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE), सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े और नौकरी के अवसरों से जुड़ी रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज, कोहल्स, ओरेकल और डॉलर जनरल जैसी कंपनियों के नतीजे भी आने हैं।

इनपुट: एजेंसियां

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,