how many more jobs will AI take away now this giant company is preparing for major layoffs Oracle Layoffs 2026: और कितनी नौकरियां छीनेगा AI, अब ओरेकल कर रही बड़ी छंटनी की तैयारी, Business Hindi News - Hindustan
More

Oracle Layoffs 2026: और कितनी नौकरियां छीनेगा AI, अब ओरेकल कर रही बड़ी छंटनी की तैयारी

Oracle Layoffs 2026: ओरेकल अपने महत्वाकांक्षी और बेहद महंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर विस्तार योजना के चलते पैदा हुए भयंकर कैस क्राइसिस से निपटने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह कटौती इसी महीने से शुरू हो सकती है

Fri, 6 March 2026 12:08 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Oracle Layoffs 2026: और कितनी नौकरियां छीनेगा AI, अब ओरेकल कर रही बड़ी छंटनी की तैयारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से कॉरपोरेट जगत में उथल-पुथल का दौर चल रहा है। ऐसे माहौल में ही पिछले साल 1,20,000 से अधिक टेक कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। वहीं, कई कंपनियां अभी भी कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं और अपना निवेश AI, स्वचालन की ओर स्थानांतरित कर रही हैं। Layoffs.fyi के अनुसार, इस वर्ष अब तक 50 टेक कंपनियों ने 35,000 से अधिक टेक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सबसे बड़ी छंटनी Oracle, अमेजन और मेटा कंपनियों की ओर से हुई। AI से जुड़ी ये छंटनी कंपनियां खर्चों में कटौती के तरीकों की तलाश में कर रही हैं।

Oracle में छंटनी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ओरेकल अपने महत्वाकांक्षी और बेहद महंगे AI डेटा सेंटर विस्तार योजना के चलते पैदा हुए भयंकर कैस क्राइसिस से निपटने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह कटौती इसी महीने से शुरू हो सकती है और इसे कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा पुनर्गठन माना जा रहा है।

ओरेकल ने सितंबर में एक फाइलिंग में खुलासा किया था कि इस योजना पर चालू वित्त वर्ष में 1.6 अरब डॉलर तक का खर्च आ सकता है, जिसमें कर्मचारियों को दिए जाने वाले विच्छेद भत्ते भी शामिल हैं। यह राशि कंपनी द्वारा पहले किए गए किसी भी छंटनी अभियान से कहीं अधिक है। मामले से वाकिफ सूत्रों के अनुसार, यह छंटनी कई कारोबारी इकाइयों में होगी और इसमें उन भूमिकाओं को खत्म करने पर खासा जोर रहेगा, जिन्हें कंपनी का मानना है कि भविष्य में एआई अपने आप संभाल लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 साल पहले वॉरेन बफेट ने की थी एक गलती, जिसका उन्हें अब भी है मलाल
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापे, ED का बड़ा एक्शन, लेकिन शेयरों में तेजी
ये भी पढ़ें:नीतीश का 'मार्च' से खास रिश्ता , पटना से दिल्ली तक बिहार सीएम का सियासी सफर

कंपनी ने इस सप्ताह अपने क्लाउड डिवीजन में नई भर्तियों की समीक्षा की घोषणा करते हुए, वहां नियुक्तियों को फिलहाल रोक दिया है या काफी धीमा कर दिया है। मई 2025 तक ओरेकल में वैश्विक स्तर पर लगभग 1.62 लाख कर्मचारी थे, लेकिन कंपनी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, योजना अभी भी अंतिम चरण में है और इसमें बदलाव हो सकते हैं।

लैरी एलिसन का 300 अरब डॉलर का एआई दांव और बढ़ता कर्ज

ओरेकल पर यह वित्तीय दबाव कंपनी के चेयरमैन लैरी एलिसन के उस सपने की वजह से है, जिसमें वे ओरेकल को एक पुरानी डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी से अमेज़न और माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर देने वाली एक भरोसेमंद एआई क्लाउड कंपनी में तब्दील करना चाहते हैं। इस महत्वाकांक्षा के केंद्र में ओपनएआई के साथ 300 अरब डॉलर की साझेदारी है। टीडी कोवेन का अनुमान है कि इसके लिए 156 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय और लगभग 30 लाख ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिटकी आवश्यकता होगी।

दो महीने में 58 अरब डॉलर का नया कर्ज

इस महत्वाकांक्षी योजना के चलते कंपनी पर कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ा है। ओरेकल ने महज दो महीने में 58 अरब डॉलर का नया कर्ज लिया है, जिसमें से 38 अरब डॉलर टेक्सास और विस्कॉन्सिन में डेटा सेंटर बनाने के लिए और 20 अरब डॉलर न्यू मैक्सिको में एक नया परिसर स्थापित करने के लिए है। इसके बाद कंपनी का कुल कर्ज अब 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। वॉल स्ट्रीट का अनुमान है कि आने वाले कुछ वर्षों में ओरेकल का मुक्त नकदी प्रवाह नकारात्मक हो जाएगा और इस खर्च का फल 2030 के आसपास ही मिलने की उम्मीद है। पिछले महीने ही ओरेकल ने कहा था कि वह इस साल कर्ज और इक्विटी बेचकर 50 अरब डॉलर तक जुटाएगा।

ओरेकल के शेयरों में 54% की गिरावट

इस वित्तीय दबाव का असर कंपनी के शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। 2024 में 61% और पिछले साल 20% बढ़ने के बाद, सितंबर 2025 के अपने शिखर से ओरेकल के शेयरों में 54% की गिरावट आई है, जिससे कंपनी का मार्केट कैप लगभग 463 अरब डॉलर घट गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को शेयरों में 1.5% तक की और गिरावट दर्ज की गई।

एआई की भूख से टेक जगत में छंटनी का दौर

ओरेकल इस मामले में अकेला नहीं है। एआई के भारी खर्च ने पूरे टेक इंडस्ट्रीज में कंपनियों को छंटनी के लिए मजबूर किया है। अमेजन ने इस साल जनवरी में 16,000 नौकरियां काट दीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में भी वह 14,000 कर्मचारियों को निकाल चुका था। माइक्रोसॉफ्ट ने भी डेटा सेंटर पर बढ़ते खर्च के बीच पिछले साल लगभग 15,000 कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस दिया था।

सेल्सफोर्स ने भी पिछले एक साल में हजारों लोगों को निकाला है। हाल ही में, ब्लॉक (पूर्व में स्क्वायर) ने अपने आधे कर्मचारियों, यानी 3,500 लोगों की छंटनी की, जिसे कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोरसी ने एआई से बढ़ी कार्यक्षमता का नतीजा बताया।

टीडी कोवेन ने पहले ही ओरेकल में 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की संभावित छंटनी की आशंका जताई थी, जिससे 8 से 10 अरब डॉलर के कैश फ्लो में बचत हो सकती है। इस बीच, कई अमेरिकी बैंकों ने ओरेकल से जुड़े डेटा सेंटर वित्तपोषण से किनारा कर लिया है। सितंबर के बाद से कंपनी के कर्ज पर ब्याज प्रीमियम लगभग दोगुना हो गया है।

खबर है कि कंपनी अब नए ग्राहकों से कांट्रैक्ट अमाउंट का 40% तक एडवांस पेमेंट ले रही है और 2022 में 28.3 अरब डॉलर में खरीदी गई हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर यूनिट सरनेर को बेचने की भी योजना बना रही है। यह कदम साफ संकेत देता है कि ओरेकल की प्राथमिकताएं अब पूरी तरह से एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित हो गई हैं।

-जैक डोर्सी के नेतृत्व वाली कंपनी लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। डोर्सी ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस योजना के तहत, इंटेलिजेंस टूल्स को शामिल करने के लिए 4,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला जाएगा। बेंगलुरु स्थित होम इंटीरियर और रेनोवेशन प्लेटफॉर्म ने फरवरी में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जो इसके 4,000 कर्मचारियों में से लगभग 25% है। अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल और क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने जनवरी में 16,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जो एआई में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच संचालन को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों का हिस्सा है।

सीएनबीसी के अनुसार, अमेरिकी एथलेटिक जूते और परिधान कंपनी नाइके ने जनवरी में 775 कर्मचारियों की छंटनी की। जनवरी में, फेसबुक की निर्माता कंपनी ने अपने रियलिटी लैब्स डिवीजन के लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी की, जो मेटावर्स जैसे उत्पादों पर काम करते हैं। छंटनी से पहले इस डिवीजन में लगभग 15,000 कर्मचारी थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,