Stock Market Today investors takes caution gift nifty give flat opening शेयर बाजार में आज बच-बच कर बढ़ाएं कदम, Gift Nifty से मिले संकेत, इंटरनेशनल मार्केट्स का क्या हाल?, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में आज बच-बच कर बढ़ाएं कदम, Gift Nifty से मिले संकेत, इंटरनेशनल मार्केट्स का क्या हाल?

Stock Market Today: शेयर बाजार में मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेत बताते हैं कि फ्लैट ओपनिंग हो सकती है। 

Tue, 26 May 2026 08:43 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
शेयर बाजार में आज बच-बच कर बढ़ाएं कदम, Gift Nifty से मिले संकेत, इंटरनेशनल मार्केट्स का क्या हाल?

Stock Market Today: आज मंगलवार को शेयर बाजारों में बहुत तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। घरेलू शेयर बाजारों की आज फ्लैट ओपनिंग हो सकती है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट से मिल रहे संकेत इसी ओर इशारा कर रहे है। वहीं, अमेरिका-ईरान शांति बातचीत भी किसी अंजाम तक शायद ही अब जल्द पहुंच पाए। यही कारण है कि घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

एशियाई शेयर बाजार में आज मिलजुला असर देखने को मिल रहा है। Kospi रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? यहां करें चेक

कल घरेलू शेयर बाजार में दिखी थी तेजी

सोमवार के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। तब सेंसेक्स 1.42 प्रतिशत या फिर 1073.61 अंक की उछाल के साथ 76488.96 अंक पर बंद हो गया था। निफ्टी50 कल 312.40 अंक की तेजी के साथ 24031.70 अंक पर बंद हुआ था।

एशियाई शेयर बाजार

आज मंगलवार के दिन एशियन स्टॉक मार्केट में मिक्स रिएक्शन नोट किया गया है। जापान का निक्की 225 अंक या फिर 0.33 प्रतिशत लुढ़क गया है। Topix में 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट Kospi 3.34 प्रतिशत के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। Kosdaq में 2.12 प्रतिशत की तेजी और हॉन्ग कॉन्ग के सेंग इंडेक्स फ्यूचर में गिरावट देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम

गिफ्ट निफ्टी टुडे

आज गिफ्ट निफ्टी में भी अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। कल की बंदी की तुलना में निफ्टी फ्यूचर्स 5 प्वाइंट्स की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। जोकि घरेलू शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग की ओर संकेत कर रहा है।

वाल स्ट्रीट

यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में तेजी है। Dow Jones इंडस्ट्रीयल एव्रेज फ्यूचर्स में 0.73 प्रतिशत और S&P 500 फ्यूचर्स 0.78 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। Nasdaq-100 में 1.14 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में छुट्टी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम?

क्रूड ऑयल

कल जहां कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज एक बार फिर से क्रूड ऑयल का रेट बढ़ा हुआ है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स की कीमतों में 1.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दाम 97.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

सोने और चांदी की कीमतों में भी आज इंटरनेशनल मार्केट में उछाल देखने को मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,