CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम
CNG Price Hike: आज 26 मई को सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है। दिल्ली में कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सीएनजी का रेट दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंच गया।

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भले ही कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन सीएनजी के दाम में आज 26 मई को फिर से इजाफा हो गया है। आज मंगलवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
कब-कब बढ़ा सीएनजी का दाम? (CNG Price hike news)
आज सीएनजी की कीमतों में चौथी बार इजाफा किया गया है। इससे पहले तीन बार सीएनजी के रेट को बढ़ाया जा चुका था। 15 मई को पहली बार सीएनजी का रेट 2 रुपये बढ़ाया गया था। इसके बाद 18 मई को कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई। फिर 23 मई को दाम 1 रुपये और बढ़ा दिया गया। आज के रेट को अगर जोड़ लें तो सीएनजी का रेट 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुका है।
सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का क्या असर? (CNG Price)
कीमतों की बढ़ोतरी का सीधा असर आप पर दिखेगा। बड़ी संख्या में ऑटो सीएनजी से चल रहे हैं। ऐसे में सीएनजी के रेट में लगातार हो रहे इजाफे के बाद अब ऑटो किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
युद्ध की वजह से बढ़ रहे हैं दाम
पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी तक युद्ध की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत अपनी जरूरत का लगभग हिस्सा विदेशों से आयात करता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने की वजह से भारत की आपूर्ति पर असर पड़ा है। कच्चे तेल का रेट भी सातवें आसमान पर है। क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। युद्ध से पहले यह 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।
आज पेट्रोल और डीजल का नहीं बढ़ा दाम
भले ही सीएनजी की कीमतों में आज मंगलवार को 2 रुपये का इजाफा किया गया है। लेकिन पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर आम-आदमी को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को पेट्रोल और डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। 15 मई से अबतक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा हुआ है। बता दें, एलपीजी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। लम्बे समय से घरेलू सिलेंडर का रेट स्थिर है। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट युद्ध के शुरू होने के बाद से 47 प्रतिशत बढ़ा है।




साइन इन