Petrol Diesel Price Today no changes in rates check citywise latest price here Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम? घर से निकलने से पहले कर लें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम? घर से निकलने से पहले कर लें चेक

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर अच्छी खबर है। आज तेल कंपनियों ने कोई भी इजाफा कीमतों में नहीं किया है। इससे पहले कल सोमवार को कीमतों को बढ़ा दिया गया था। 

Tue, 26 May 2026 06:50 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम? घर से निकलने से पहले कर लें चेक

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज मंगलवार को कोई भी इजाफा तेल कंपनियों ने नहीं किया है। जिसकी वजह से कीमतें स्थिर हैं। इससे पहले सोमवार चौथी बार तेल कंपनियों की तरफ से 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें, पिछले 11 दिनों में दूसरी बार था जब कीमतों में 2 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ था।

क्या चल रहा है बड़े शहरों में पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)

दिल्ली में - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.51 रुपये

मुंबई - 11.21 रुपये

चेन्नई - 107.77 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयरों में 2% की उछाल, कीमत ₹100 से कम

गुरुग्राम - 102.77 रुपये

नोएडा - 102.12 रुपये

बेंगलुरू- 110.93 रुपये

भुवनेश्वर - 109.92 रुपये

चंडीगढ़- 98.10 रुपये

लखनऊ- 102.05 रुपये

पटना - 113.35 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Melody का असर! निवेशक गलत पारले कंपनी के शेयरों पर लगा रहे हैं दांव

डीजल का क्या है आज का रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली में 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.44 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 100.92 रुपये

चंडीगढ़ - 86.09 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

लखनऊ - 95.55 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट सबसे अधिक

हैदराबाद में पेट्रोल का रेट 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। हैदराबाद के बाद दूसरा नंबर तिरुअनंतपुरम् का है। यहां 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमशः 115.49 रुपये और 104.41 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

पटना में भी पेट्रोल 110 के पार है। आज बिहार की राजधानी में पेट्रोल 113.54 रुपये और डीजल 99.54 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट ताजा बढ़ोतरी के बाद 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

कब-कब बढ़े पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Price hike)

सबसे पहले कीमतों को 15 मई को बढ़ाया गया था। तब तेल कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इसके बाद एक 19 मई को कीमतो में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे का इजाफा किया था। अबतक हुए कुल 4 बार बढ़ोतरी में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये तक महंगा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने बनाया दबाव

ईरान और अमेरिका युद्ध की वजह से कच्चे तेल का रेट काफी बढ़ गया है। युद्ध से पहले जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था। वह अब 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। कच्चे तेल की अधिक कीमतें होने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन भारी नुकसान हो रहा था। इसी को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

सरकार ने 76 दिन उठाया बोझ

युद्ध शुरू होने से 76 दिन तक पेट्रोल और डीजल की घरेलू स्तर पर कीमतों को नहीं बढ़ाया गया था। लेकिन स्थिति जब कंट्रोल के बाहर चली गई तब दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। बता दें, कीमतों में इजाफे से पहले हर एक दिन तेल कंपनियों को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,