LPG Price Today no change in rates check latest price of your state here LPG Price Today: क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? सिलेंडर बुकिंग से पहले कर लें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? सिलेंडर बुकिंग से पहले कर लें चेक

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आज मंगलवार कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। लम्बे समय से दाम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। 

Tue, 26 May 2026 08:04 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? सिलेंडर बुकिंग से पहले कर लें चेक

LPG Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 11 दिन में 4 बार बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन एलपीजी सिलेंडर के रेट में इस बीच कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। आज यानी 26 मई 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, कल सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट को फिर से बढ़ा दिया था। जिसके बाद कई राज्यों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के पार पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम

क्या चल रहा है घरेलू सिलेंडर का रेट?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 928.50 रुपये आज है। बता दें, कीमतें काफी समय से स्थिर है। ऐसा तब देखने को मिल रहा है जब इंटरनेशनल मार्केट में घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। युद्ध की वजह से भारत जैसे देशों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम?

अन्य शहरों में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Price Today)

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर -916.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम्- 922 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयरों में 2% की उछाल, कीमत ₹100 से कम

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial LPG Cylinder Rates)

नई दिल्ली - 3071.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

गुरुग्राम - 3088 रुपये

नोएडा - 3071.50 रुपये

बेंगलुरू - 3152 रुपये

भुवनेश्वर - 3238 रुपये

चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये

हैदराबाद - 3315 रुपये

जयपुर- 3099 रुपये

लखनऊ - 3194 रुपये

पटना - 3346.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये

47% बढ़ा सिलेंडर का दाम

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में युद्ध के बाद 47 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। आखिरी बार रेट को 900 रुपये से अधिक बढ़ा गया था। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 60 रुपये का इजाफा हुआ था। हालांकि, उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं। अब देखना है कि कबतक दाम स्थिर रहते हैं।

मौजूदा परिस्थितियों में कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी ना करने की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ा

वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी के प्रोडक्शन को बढ़ाने का निर्देश दिया है। बता दें, भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,