Stock Market outlook how will share bazar perform this week check details here Stock Market Updates : इस हफ्ते शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या थम जाएगी रफ्तार, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Updates : इस हफ्ते शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या थम जाएगी रफ्तार, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

Stock Market Updates : बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। इस हफ्ते स्टॉक मार्केट की निगाह कच्चे तेल और ईरान-अमेरिका से जुड़े घटनाक्रम पर रहेगा। 

Sun, 10 May 2026 02:35 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
Stock Market Updates : इस हफ्ते शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या थम जाएगी रफ्तार, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

Stock Market Updates : स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। एक्सपर्ट्स ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि रुपये-डॉलर की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार को प्रभावित करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कंंपनी का नेट प्रॉफिट तेजी के साथ बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं वेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि बाजार इस सप्ताह भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति बेहद संवेदनशील रहेगा और निवेशकों का ध्यान अमेरिका-ईरान से संबंधित घटनाक्रमों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम बाजार की दिशा तय करने वाला एक अहम कारक रहेगा।

कच्चे तेल और तनाव पर रहेगी बाजार की नजर

उन्होंने कहा, “यदि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहती हैं या तनाव कम करने की दिशा में प्रगति होती है तो जोखिम वाले निवेश माध्यमों में राहत भरी तेजी देखी जा सकती है। वहीं तनाव बढ़ने की स्थिति में बाजार पर दबाव बना रह सकता है।” एक एक्सपर्ट्स ने कहा कि इस सप्ताह महंगाई के आंकड़े भी आने हैं जो बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ है कोई बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट

दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर

इस बीच, केनरा बैंक, टाटा पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियां सप्ताह के दौरान अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार निकट भविष्य में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति बेहद संवेदनशील बने रहेंगे और बाजार व्यापक दायरे में कारोबार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत के अप्रैल महीने के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) के आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ब्याज दर नीति का संकेत देंगे, जबकि अमेरिका के सीपीआई और पीपीआई आंकड़े फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती, बॉन्ड प्रतिफल और वैश्विक जोखिम धारणा को प्रभावित कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल के रेट में जारी तेजी के बीच क्या आज बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट?

FPI ने जारी रखी निकासी

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) ने भी भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। इस महीने अबतक एफपीआई भारतीय शेयर बाजारों से 14,231 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी। साथ ही चौथी तिमाही के नतीजों का अंतिम चरण शेयर और क्षेत्र आधारित गतिविधियों को प्रभावित करेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,