Petrol Diesel Price Today no change in rates today check citywise Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के रेट में जारी तेजी के बीच क्या आज बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट? फटाफट करें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के रेट में जारी तेजी के बीच क्या आज बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट? फटाफट करें चेक

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतोंं में आज रविवार को कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। आखिरी बार तेल की कीमतों में 2022 में इजाफा किया गया था। 

Sun, 10 May 2026 07:48 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के रेट में जारी तेजी के बीच क्या आज बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट? फटाफट करें चेक

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तूफानी तेजी के बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने की वजह से तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:65वीं बार डिविडेंड दे रही है चर्चित कंपनी, मिलेंगे 1 शेयर 229 रुपये

पेट्रोल का क्या चल रहा है रेट? (Petrol Price today)

दिल्ली - 94.72 रुपये

मुंबई - 104.21 रुपये

कोलकाता - 103.94 रुपये

चेन्नई - 100.75 रुपये

अहमदाबाद - 94.49 रुपये

बेंगलुरू - 102.92 रुपये

जयपुर - 104.72 रुपये

लखनऊ - 94.69 रुपये

पुणे - 104.04 रुपये

चंडीगढ़ - 94.30 रुपये

इंदौर - 106.48 रुपये

पटना - 105.58 रुपये

सूरत - 95 रुपये

नासिक - 95.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 8094% का रिटर्न, विजय केडिया के पास हैं कंपनी 26 करोड़ रुपये के शेयर

डीजल का क्या चल रहा है रेट? (Diesel Price Today)

नई दिल्ली - 87.62 रुपये

मुंबई - 92.15 रुपये

कोलकाता - 90.76 रुपये

चेन्नई - 92.34 रुपये

अहमदाबाद - 90.17 रुपये

बेंगलुरू - 89.02 रुपये

हैदराबाद - 95.70 रुपये

जयपुर - 90.21 रुपये

लखनऊ - 87.80 रुपये

पुणे - 90.57 रुपये

चंडीगढ़ - 82.45 रुपये

इंदौर - 91.88 रुपये

पटना - 93.80 रुपये

सूरत - 89 रुपये

नासिक - 89.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 सरकारी कंपनियों ने Q4 नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, आपका किसी पर दांव?

शेल इंडिया ने बढ़ाया था पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel price hike updates)

प्राइवेट कंपनी शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा बीते महीने किया था। इस प्राइवेट तेल कंपनी ने पेट्रोल के रेट में 25.01 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। और डीजल के दाम में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद के बाद बेंगलुरू में पेट्रोल का रेट 129.85 रुपये और डीजल 133.52 रुपये लीटर बिक रहा है।

नायरा एनर्जी ने भी कीमतों में किया है इजाफा (petrol diesel price hike)

सबसे पहले नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के रेट में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

आगे बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम? (Petrol Diesel price updates)

कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लेकिन तेल कंपनियों ने कीमतों में फिर भी इजाफा नहीं किया है। बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स आई थी जिसमें पेट्रोल और डीजल के रेट को बढ़ाने की बात सामने आई है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ोतरी को बहुत दिनों तक टाला नहीं जा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,