सरकारी कंंपनी का नेट प्रॉफिट तेजी के साथ बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर
Shipping Corporation Share Price: शुक्रवार को शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।

Shipping Corporation Share Price: सरकारी कंपनी शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में तेज उछाल देखने को मिला है। एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान 404.60 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 185.10 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे कैसे रहे हैं? (Shipping Corporation Q4 Results)
कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 1513.20 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1352.20 करोड़ रुपये रहा है। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी की टोटल इनकम 1659.80 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष इसी तिमाही में यह 1400.60 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 1352.90 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 में यह प्रॉफिट 843.60 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 5778 करोड़ रुपये रहा है।
डिविडेंड दे रही है कंपनी (Shipping Corporation Dividend Stock)
शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 10 प्रतिशत का फायदा होगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Shipping Corporation Share Performance)
पीएसयू स्टॉक शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में 5.96 प्रतिशत की तेजी के बाद 338.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस सरकारी कंपनी के शेयरों की कीमतों में तीन महीने में 52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 107 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 344.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 158.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 15778 करोड़ रुपये का है।
दो साल में इस पीएसयू स्टॉक की कीमतों में 59 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 251 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 5 साल में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का भाव 192 प्रतिशत बढ़ा है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 63.80 प्रतिशत है। पब्लिक के पास 24.80 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी में लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया की हिस्सेदारी है। कंपनी में एलआईसी का 1 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन