Stock Market Live Updates Today sensex nifty falls BSE down 200 points nfity below 24000 Stock Market Updates: शेयर बाजार गिरावट का शिकार, सेंसेक्स 479 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 24000 के नीचे, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Updates: शेयर बाजार गिरावट का शिकार, सेंसेक्स 479 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 24000 के नीचे

Stock Market Updates Today: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 479 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी 100 से अधिक अंक की गिरावट देखने को मिली है। 

Tue, 26 May 2026 03:41 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Updates: शेयर बाजार गिरावट का शिकार, सेंसेक्स 479 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 24000 के नीचे

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार कल यानी सोमवार की भारी भरकम तेजी के बाद आज गिरावट का शिकार हो गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर बंद हुए हैं। क्लोजिंग के वक्त पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत या फिर 479 अंक की गिरावट के बाद 76009.79 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 0.49 प्रतिशत या फिर 118 अंक की गिरावट के बाद 23913.70 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, आज घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई थी। लेकिन उसके बाद मार्केट में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन जल्द ही शेयर बाजार ने वह बढ़त गवां दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HP के बाद भारत गैस ने भी शुरू की यह पुरानी सुविधा, LPG सिलेंडर मिलेगा आसानी से

30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसक्स में आज मंगलवार को 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाइटन, रिलायंस के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरह टेक महिंद्रा, इटरनल, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बाजार की गिरावट का असर कम दिखा। इन सभी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Stock Market Live Updates 26 May 2026 @1:16 Pm: शेयर बाजार में आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 0.35 प्रतिशत या फिर 265.63 अंक की गिरावट के साथ 76223 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 0.25 प्रतिशत या फिर 63.20 अंक लुढ़क गया है। जिसके बाद निफ्टी 23970 अंक पर आ गया था।

Stock Marlet Live Updates Today 26 May 2026 @10.49 am: घरेलू शेयर बाजारों में सुबह की गिरावट के बाद एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 89.43 अंक या फिर 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 76578.39 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.17 प्रतिशत या फिर 39.95 अंक की उछाल के साथ 24021.90 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Live Updates Today @26 May 2026: घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है। कल की तेजी के बाद सेंसेकंस और निफ्टी नीचे लुढ़क गए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.27 प्रतिशत या फिर 207.78 अंक की गिरावट के बाद 76281.18 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.18 प्रतिशत या फिर 42.70 अंक नीचे लुढ़क गया था। इस गिरावट के बाद निफ्टी 23989 अंक पर गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज बच-बच कर बढ़ाएं कदम, Gift Nifty से मिले संकेत

घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है। कल की तेजी के बाद सेंसेकंस और निफ्टी नीचे लुढ़क गए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.27 प्रतिशत या फिर 207.78 अंक की गिरावट के बाद 76281.18 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.18 प्रतिशत या फिर 42.70 अंक नीचे लुढ़क गया था। इस गिरावट के बाद निफ्टी 23989 अंक पर गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? यहां करें चेक

कल शेयर बाजार में दिखी थी तेजी

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,074 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 312 अंक के लाभ में रहा। अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर धारणा सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी आयी जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,143.72 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 76,559.07 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 अंक पर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम

सेंसेक्स की कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,