Stock Market Today: BJP की जीत में रंगा शेयर बाजार, सेंसेक्स 355 अंक उछला, निवेशकों को तगड़ा फायदा
Stock Market Closing Today: शेयर बाजार आज बड़ी उछाल के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में 121 अंक की तेजी दर्ज की गई है।

Stock Market Closing Today: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत का असर घरेलू शेयर बाजारों पर दिख रहा है। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की है। सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत या फिर 355.90 अंक की तेजी के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.51 प्रतिशत और 121.75 अंक की बढ़त के साथ 24119.30 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बता दें, शुक्रवार से रविवार तक स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी।
आज सेंसेक्स में क्लोजिंग के टाइम पर अडानी पोर्ट्स के शेयर 5.49 प्रतिशत की बढ़त पर था। हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इटरनल, एलटी के शेयरों में 2-2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेकसीमेंट, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा जैसी 20 कंपनियों के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। बता दें, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टीसीएस के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है।
Stock Market Live Updates @2.45 Pm: सुबह की तुलना में शेयर बाजार की बढ़त में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 298.87 अंक या फिर 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,212.37 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.37 प्रतिशत या फिर 89.80 अंक की उछाल के साथ 24078.95 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Live Updates Today @10.00 am: चुनावी रुझानों में BJP बंगाल और असम में बहुमत के आंकड़ें को क्रॉस कर चुकी है। सेंसेक्स 819.94 अंक या फिर 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,733.44 अंक पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, निफ्टी 1.01 प्रतिशत या फिर 241.55 अंक की बड़ी बढ़त के साथ 24239.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Live Updates @4 May 2026: Opening Bell: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसक्स आज 343.77 अंक या फिर 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77257.27 अंक पर खुला है। वहीं, निफ्टी 24,245.85 अंक पर ओपन हुआ है। स्टॉक मार्केट खुलने के बाद और बढ़त बनाने में सफल रहा है। निफ्टी 24160 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 534 अंक या फिर 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 77448.34 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आज स्टॉक मार्केट तीन दिन के बाद खुल रहा है। शुक्रवार को शेयर बाजार में छुट्टी की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ था।
रुझानों में बीजेपी की असम में सरकार बनते दिखाई दे रही है। वहीं, बंगाल में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्टॉक मार्केट को बीजेपी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
मारुति के शेयरों में 4% की तेजी
शुरुआती कारोबार में मारुति के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्टॉक 3.10 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। अडानी पोर्ट्स, एलटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
गुरुवार को शेयर बाजार में दिखी थी भारी गिरावट
कच्चे तेल के ऊंचे स्तर, कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरकर बंद हुए थे। सेंसेक्स में करीब 583 अंक की कमजोरी रही जबकि निफ्टी 180 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत टूटकर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,237.5 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन बाद में कुछ संभल गया।
वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 180.10 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन