Stock Market holidays share bazar will be closed on 1 may 2026 check details here Stock Market holidays: कल 1 मई को BSE और NSE रहेगा बंद, नहीं होगा कोई कारोबार, जानें क्यों है छुट्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market holidays: कल 1 मई को BSE और NSE रहेगा बंद, नहीं होगा कोई कारोबार, जानें क्यों है छुट्टी

Stock Market holidays: कल 1 मई 2026 को घरेलू शेयर बाजारों में महाराष्ट्र दिवस की वजह से छुट्टी रहेगी। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी कोई कारोबार नहीं होगा। 

Thu, 30 April 2026 02:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market holidays: कल 1 मई को BSE और NSE रहेगा बंद, नहीं होगा कोई कारोबार, जानें क्यों है छुट्टी

Stock Market holidays: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को ही कारोबारी हफ्ता समाप्त हो रहा है। कल यानी 1 मई को बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट लगातार तीन दिन तक बंद रहेगा। 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस (maharashtra day) की वजह से बीएसई और एनएसई में कल यानी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। बता दें, इससे पहले 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती की वजह से शेयर बाजार में आखिरी बार छुट्टी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 2843 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 7221 रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव

2026 में कितने दिन शेयर बाजार रहेगा बंद (share bazar holidays 2026)

इस साल कुल 16 दिन स्टॉक मार्केट में छुट्टी है। जिसमें से 7 छुट्टियां पहले ही बीत गई हैं। यानी आने वाले समय में 9 छुट्टी और रहेगी। जिसमें कल 1 मई की छुट्टी भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 10 रुपये, डीजल 12.50 रुपये हुआ महंगा? क्या रातों-रात बढ़े दाम

क्या कल खुला रहेगा MCX? (MCX holidays 2026)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी कल यानी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। जिसकी वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। एमसीएक्स के कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 16 कारोबारी दिन MCX बंद रहेगा। बता दें, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड भी दोनों सेशन में बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीन एनर्जी स्टॉक करीब 11% लुढ़का, Q4 रिजल्ट्स ने निवेशक निराश?

कल के बाद अगली छुट्टी कब (BSE and NSE holidays)

1 मई 2026 के बाद शेयर बाजार में अगली छुट्टी मई के महीने में ही है। बकरीद के त्योहार की वजह से 28 मई को बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। बकरीद के बाद मुहर्रम की वजह से शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, 26 जून को मुहर्रम का त्योहार है।

जुलाई और अगस्त के महीने में नहीं है कोई छुट्टी

जुलाई और अगस्त के महीने में घरेलू शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। जून के बाद सीधे सितंबर में शेयर बाजार में छुट्टी है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के त्योहार की वजह से शेयर बाजार में कोई कारोबार उस दिन नहीं होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से फिर से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, मिलने जा रही नई सुविधा, खत्म होगी टेंशन

क्रिसमस है आखिरी त्योहार

दशहरा का त्योहार 20 अक्टूबर को है। इस दिन घरेलू शेयर बाजार छुट्टी रहेगी। दिवाली की वजह से 10 नवंबर, गुरु नानक जयंती की वजह से 24 नवंबर को भी शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार की वजह से भी घरेलू शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं होगा।

आज घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स दोपहर में 500 से अधिक अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,