EPFO Latest news updates E-PRAAPTI portal going to launch soon check details EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, मिलने जा रही नई सुविधा, खत्म होगी सालों पुरानी टेंशन, Business Hindi News - Hindustan
More

EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, मिलने जा रही नई सुविधा, खत्म होगी सालों पुरानी टेंशन

EPFO Latest news updates: अगर आप भी किसी पुराने पीएफ अकाउंट को भूल गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च होने जा रहे हैं। 

Thu, 30 April 2026 10:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, मिलने जा रही नई सुविधा, खत्म होगी सालों पुरानी टेंशन

EPFO Latest news updates: अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने कई बार नौकरियों को बदला है तो इसकी संभावना अधिक है कि आपका भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट एक्टिव ना हो या फिर आप उसे भूल गए हैं। या फिर आप चाहकर भी उसे एक्टिव नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर हो सकती है। बस आधार कार्ड के जरिए ही आप डीटेल्स पता कर पाएंगे। EPFO इस समस्या को सुधारने के लिए काफी एक्टिव है।

लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने घोषणा की E-PRAAPTI नाम से एक नए पोर्टल को डिजाइन किया गया है। इसके जरिए सब्सक्राइबर्स आसानी से अपने पुराने पीएफ अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे। और उसे फिर से एक्टिवेट भी कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 10 रुपये, डीजल 12.50 रुपये हुआ महंगा? क्या रातों-रात बढ़े दाम

क्यों पड़ी इसकी जरूरत

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह अकाउंट काफी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कई बार लोग नौकरी बदलने, कंपनियों के बंद होने, पुराने पीएफ अकाउंट को भूल जाने, यूएएन लिंक ना करने की वजह से समस्याओं का सामना करते थे। साथ ही करोड़ों रुपये अनक्लमेड ही पड़े रहते थे।

क्या है E-PRAAPTI पोर्टल

यह आधार कार्ड आधारित ट्रैकिंग पोर्टल है। इसका मुख्य काम पुरान पीएफ अकाउंट्स को खोजना और उसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। जिससे सब्सक्राइबर्स आसानी से उस अकाउंट को एक्सेस कर पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, म्यूचुअल फंड्स से लेकर पैन कार्ड तक, 1 मई से किन नियमों में हो रहा बदलाव

EPFO में हो रहा तेजी से बदलाव

वित्त वर्ष 2026 के दौरान 8.31 करोड़ क्लेम सेटलमेंट ईपीएफओ ने किया है। वित्त वर्ष 2025 में कुल 6.01 करोड़ क्लेम का सेटलमेंट किया गया था। बता दें, बीते वित्त वर्ष में 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस विथड्रॉल से जुड़े थे। कुल एडवांस क्लेम में 71.11 प्रतिशत महज 3 दिन में ही सेटल कर दिए गए थे। जोकि वित्त वर्ष 2025 के 59.19 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है।

अप्रैल 2026 में कुल 61.03 लाख क्लेम का सेटलमेंट किया गया है।

पेंशन बढ़ाने की मांग

मौजूदा समय में EPS-95 योजना के तहत 1000 रुपये कम से कम पेंशन मिलती है। लेकिन इसे बढ़ाने की मांग लगातार संगठनों की तरफ से की जा रही है। प्रस्ताव में मासिक पेंशन को कम से कम 7500 रुपये करने की डिमांड की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 मई से महंगा हो जाएगी सिगरेट! इन कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक की तेजी

ATM से निकासी की सुविधा

EPFO सब्सक्राइबर्स को जल्द ही एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा मिलने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो ऑफिसों के चक्कर लगाने से सब्सक्राइबर्स को मुक्ति मिल जाएगी।

कब आएगा ब्याज का पैसा

EPFO सब्सक्राइबर्स को 8.25 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है। वित्त मंत्रालय की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद यह अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। EPFO सब्सक्राबर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,