ग्रीन एनर्जी स्टॉक करीब 11% लुढ़का, Q4 रिजल्ट्स ने निवेशक निराश? डिविडेंड का भी ऐलान
Waaree Energies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद शेयर लुढ़के हैं।

आज गुरुवार को वारी एनर्जी लिमिटेड (Waaree Energies Ltd) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव करीब 11 प्रतिशत आज लुढ़क गया। कंपनी के EBITDA से निवेशक नाखुश दिखाई दे रहे हैं। यह उम्मीद से कम रहा है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है।
Waaree Energies Ltd के शेयर आज बीएसई में 3337 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 11 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3121.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया।
वारी एनर्जी लिमिटेड के तिमाही नतीजे (Waaree Energies Ltd Q4 Results 2026)
कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 1126.26 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 74.76 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का रेवन्यू चौथी तिमाही में 8840.25 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 111.80 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में मजबूती की वजह से इस तरह के नतीजे आए हैं।
चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1576.76 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 70.91 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA मार्जिन 18.59 प्रतिशत रहा है। जोकि निवेशकों की उम्मीद की तुलना में कम है।
डिविडेंड का भी कंपनी ने किया ऐलान (Waaree Energies Ltd dividend announced)
Waaree Energies Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Waaree Energies Ltd share performance)
बीते 3 महीने में Waaree Energies Ltd के शेयरों की कीमतों में 12.68 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 20.55 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 3864.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2402 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 90226 करोड़ रुपये का है।
कंपनी में प्रमोटर्स की कितनी हिस्सेदारी?
सितंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग के अनुसार Waaree Energies Ltd में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.22 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 35.78 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन